एक्सप्लोरर

यूपी: साक्षी महाराज का बड़ा बयान, अयोध्या में 6 दिसम्बर से होगा मंदिर निर्माण

सुप्रीम कोर्ट में रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद विवाद पर सुनवाई जारी है. राम मंदिर निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रोजाना सुनवाई का मंगलवार को 30वां दिन था. मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने सुप्रीम कोर्ट में दलीलें पेश कीं.

एटा: एक तरफ अयोध्या मामले की रोजाना सुनवाई चल रही है वहीं दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने मंगलवार को अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. साक्षी महाराज ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य छह दिसंबर से शुरू हो जाएगा. साक्षी ने मंगलवार को एटा में कहा कि "राम मन्दिर की सुनवाई लगभग पूरी हो चुकी है और मुझे लगता है कि आगामी छह दिसंबर से हम राम मंदिर का निर्माण शुरू कर देंगे."

उन्होंने कहा कि हिंदुत्व की विचारधारा ने कभी मस्जिद या चर्च को तोड़ने का काम नहीं किया है.

जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर भाजपा सांसद ने कहा कि "जम्मू-कश्मीर पर किसी की भी मध्यस्थता स्वीकार नहीं है. इमरान खान चाहे तो पीओके पर बात करें. किसी भी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता हमें स्वीकार नहीं हैं." उन्होंने कहा कि कश्मीर में तोड़े गए 50 हजार मंदिरों का सरकार जीर्णोद्धार कराएगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे को लेकर साक्षी ने कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूरे विश्व में लोकप्रियता है, जिसका लाभ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी उठाना चाहते हैं."

बता दें कि राम मंदिर को लेकर बाबा रामदेव भी अपील कर चुके हैं कि राम मंदिर के समर्थन में मुसलमान आएं, क्योंकि वे भी राम और कृष्ण के वंशज हैं.

अयोध्या पर सुनवाई के 30वें दिन सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम टिप्पणी की. कोर्ट ने कहा, “रामायण या रामचरितमानस में जन्मभूमि का जिक्र न होने से हिंदू आस्था प्रभावित नहीं होती. हिंदुओं को यह मानने से नहीं रोका जा सकता कि जन्मस्थान कहां पर है. वह किसी विशेष जगह पर आस्था रख सकते हैं.“

कोर्ट ने यह टिप्पणी मुस्लिम पक्ष के वकील जफरयाब जिलानी की दलील पर की. जिलानी ने कहा था कि रामायण और रामचरित मानस में राम के जन्मस्थान को लेकर कुछ नहीं कहा गया है. बेंच के सदस्य जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ ने कहा, “किसी जगह का जिक्र किसी ग्रंथ में न होने का अर्थ यह नहीं है कि उस जगह का अस्तित्व ही नहीं.“

30वें दिन कोर्ट ने कार्रवाई खत्म होने के नियमित समय से 1 घंटा ज्यादा, शाम 5:00 बजे तक सुनवाई की. सुनवाई पूरी करने के लिए तय टाइम लाइन के हिसाब से इस हफ्ते मुस्लिम पक्ष की जिरह खत्म हो जाएगी. इसके बाद हिंदू पक्ष जवाब देगा.

वाराणसी: बीएचयू कैंपस में चाय विक्रेता की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

हमीरपुर में बारिश और बिजली का कहर, चार लोगों की दर्दनाक मौत

यूपी:  हालत में सुधार के बाद प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट हुए चिन्मयानंद, PGI में हैं भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दारोगा बनने से पहले थम गई सांस! दौड़ के दौरान गिरे युवक की मौत
दारोगा बनने से पहले थम गई सांस! दौड़ के दौरान गिरे युवक की मौत
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
राजस्थान: घर में घुसकर युवक ने चाकू से किया हमला, मां की हत्या; 2 बेटियां घायल
कांवड़ समितियों के लिए दिल्ली सरकार का ऐलान, 15 लाख तक बढ़ेगा अनुदान
कांवड़ समितियों के लिए दिल्ली सरकार का ऐलान, 15 लाख तक बढ़ेगा अनुदान
दयाशंकर सिंह के खिलाफ लगे नारे, मंत्री की बातें जनता को नहीं आई रास
दयाशंकर सिंह के खिलाफ लगे नारे, मंत्री की बातें जनता को नहीं आई रास

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
'हम उस देवी के बारे...' कंगना रनौत के गटर छाप वाले बयान पर बोली सपा
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
वर्ल्ड कप 2027 के लिए इस खिलाड़ी ने चुन ली भारत की प्लेइंग XI, जडेजा बाहर
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
पप्पू यादव का बड़ा हमला, बोले- गोपाल जी ठाकुर के मुंह पर कालिख पोत दो
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
बटाई पर खेती, क्या मिलेगी PM किसान की अगली किस्त?
Embed widget