एक्सप्लोरर

आजम खान को परेशान किया जा रहा, ताकि हमारी सरकार न बने- अखिलेश यादव

आजम खान के लोकसभा जाने के बाद रामपुर में उपचुनाव हो रहा है. आजम की पत्नी और रामपुर उपचुनाव में उम्मीदवार ताज़ीन फातिमा वर्तमान में उत्तर प्रदेश से ही राज्यसभा की सांसद हैं. राज्यसभा में उनका कार्यकाल अगले साल नवंबर तक है.

रामपुर: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर कई आरोपों में धिरे आजम खान का बचाव किया है. अखिलेश ने कहा, "आजम खान को इसलिए परेशान किया जा रहा है, ताकि हमारे नेता कमजोर हों, पार्टी कमजोर हो और हमारी सरकार न बन सके." अखिलेश ने एक चुनावी जनसभा में कहा, "आजम खान पर बहुत जुल्म किया जा रहा है. इन्होंने ईमानदारी से सेवा की, इसलिए इन्हें दुख दिया जा रहा. वे लोग ऐसा इसीलिए कर रहे हैं, ताकि हमारे नेता और पार्टी कमजोर हो जिससे हमारी सरकार न बन सके. लेकिन रामपुर की जनता डरने वाली नहीं है."

उत्तर प्रदेश में 11 विधानसभा सीटों पर होना है उपचुनाव उत्तर प्रदेश में 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है. इन उपचुनावों में सबसे दिलचस्प सीट रामपुर की है. इस चुनाव में बीजेपी आजम खान का किला ढहाने की पुरजोर कोशिश कर रही है. इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने आजम खान की पत्नि ताज़ीन फातिमा को चुनाव मैदान में उतारा है. ताज़ीन फातिमा को बीजेपी की ओर से भारत भूषण गुप्ता टक्कर दे रहे हैं. लेकिन ये लड़ाई भारत भूषण और ताज़ीन फातिमा के बीच नहीं बल्कि आजम खान और बीजेपी के बीच है. दोनों के लिए ही ये नाक की लड़ाई है.

रामपुर में बीजेपी उम्मीदवार भारत भूषण गुप्ता ने साल 2013 में बीएसपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था. लेकिन वह तीसरे नंबर पर रहे थे और उन्हें 9.57 फीसदी ही वोट मिले थे. इसके बाद उन्होंने बीएसपी छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया. उन्होंने साल 2012 में जिला पंचायत का चुनाव भी लड़ा था.

रामपुर में कांग्रेस ने अरशद अली खान उर्फ़ गुड्डू को टिकट दिया है. जो पेशे से वकील हैं. वहीं बीएसपी ने ज़ुबैर मसूद खान को टिकट दिया है.

पुलिस और प्रशासन सबसे जल्दी बदलते हैं- अखिलेश यादव

अखिलेश ने कहा कि बीजेपी का ध्यान सिर्फ रामपुर के चुनाव पर है. प्रदेश की जनता के साथ क्या हो रहा है, इससे उनको कोई मतलब नहीं है. प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में हो रहीं हत्याएं सरकार की पोल खोल रही हैं. उन्होंने अधिकारियों को निशाने पर लेते हुए कहा, "दुनिया में बहुत कुछ बदलता है, मौसम भी बदलते हैं, लेकिन पुलिस और प्रशासन सबसे ज्यादा तेजी से बदलता है. पुलिस और प्रशासन सबसे जल्दी बदलते हैं, अभी वे आपको दौड़ा रहे हैं, कल आपके साथ होंगे. आज जो अधिकारी बढ़चढ़ के बोल रहे हैं, आपकी सरकार बनने पर यही आपको सर सर कहेंगे."

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है, इसलिए लोग मतदान जरूर करेंगे. रामपुर की जनता समझदार है, वह आजम को चोर कहने वालों को सबक जरूर सिखाएगी.

अखिलेश बोले- योगी नहीं हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अखिलेश ने कहा, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी नहीं हैं, योगी उसे कहते हैं जो दूसरे का दर्द समझे. मुख्यमंत्री को दूसरों के दर्द से कोई लेनादेना नहीं है. जो लोग देश के भाईचारे को खत्म कर नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं, उनसे हमें सचेत रहना है. लोकतंत्र को बचाने के लिए पूरी मजबूती से मतदान करना है."

यूपी: विश्व हिंदू परिषद का दावा- अयोध्या में आधा से ज्यादा बन चुका है राममंदिर

यूपी: कमलेश तिवारी हत्याकांड में सामने आया पाकिस्तान कनेक्शन!

अयोध्या मामला : दोनों पक्षों ने 'मोल्डिंग ऑफ रिलीफ' पर दिया हलफनामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यमुनानगर में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, खुली निगम के दावों की पोल
यमुनानगर में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, खुली निगम के दावों की पोल
प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को मंजूरी, दिल्ली के छात्रों को होगा लाभ
प्राइवेट यूनिवर्सिटी बिल को मंजूरी, दिल्ली के छात्रों को होगा लाभ
FCRA बिल पर सियासी घमासान: फडणवीस बोले- देश विरोधी गतिविधियों पर लगेगी रोक
FCRA बिल पर सियासी घमासान: फडणवीस बोले- देश विरोधी गतिविधियों पर लगेगी रोक
जयपुर में रफ्तार का कहर: कार ने परिवार को कुचला, पिता-बेटी की मौत
जयपुर में रफ्तार का कहर: कार ने परिवार को कुचला, पिता-बेटी की मौत

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
जहीर खान की सेलेक्टर्स को 2 टूक, कहा- मोहम्मद शमी जरूर खेले वर्ल्ड कप
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Relationship Possessiveness: रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
रिश्ता होते ही क्यों पजेसिव हो जाती हैं लड़कियां, समझिए इसका साइंस
How to Control Brinjal Pests: बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
बैंगन में कीड़े लग रहे हैं? घर पर ही बनाएं इसकी दवा
Embed widget