एक्सप्लोरर

यूपी: गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए नोएडा में बनेंगे कृत्रिम तालाब

गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए पांच सितंबर तक 40 फीट लंबे, 40 फीट चौड़े और 5 फीट गहरे तालाब खोद कर उनमें पानी भरने का आदेश जारी किया गया है. त्योहार खत्म हो जाने के बाद इन्हें भर दिया जाएगा.

नोएडा: नोएडा प्राधिकरण ने तय किया है कि गणेशोत्सव के बाद प्रतिमा विसर्जन के लिए शहर में जगह-जगह कृत्रिम तालाब बनाए जाएंगे जिन्हें बाद में मिट्टी डालकर भर दिया जाएगा. नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रितु माहेश्वरी ने मंगलवार रात इस आशय के आदेश जारी किए.

नोएडा प्राधिकरण के महाप्रबंधक (सिविल) के.के. अग्रवाल ने बताया कि सीईओ ने उन्हें और उप-महाप्रबंधक (जल/सीवर) बीएम पोखरियाल को आदेश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों का दौरा कर तालाब निर्माण के लिए जगह चिह्नित करें. पांच सितंबर तक 40 फीट लंबे, 40 फीट चौड़े और 5 फीट गहरे तालाब खोद कर उनमें पानी भर दिया जाए.

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जून 2010 में मूर्ति विसर्जन के लिए दिशा-निर्देश जारी किया गया था. इसके अलावा राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) द्वारा भी सार्वजनिक जल निकायों खासकर (नदियों) में मूर्ति विसर्जन के लिए सख्त निर्देश दिये गये थे. इन्हीं दोनों निर्देशों के अनुपालन में प्राधिकरण ने आदेश जारी किये हैं.

क्यों मनाई जाती है गणेश चतुर्थी, क्या है मान्यता हिंदू मान्यता के अनुसार भादो मास के शुक्लपक्ष की चतुर्थी के दिन स्वाति नक्षत्र और सिंह लग्न में भगवान गणेश का जन्म हुआ था. देवी पार्वती और भगवान शिव के पुत्र गणेश को देवताओं में प्रथम पूज्य माना जाता है. गणेश चतुर्थी का पर्व भारत में शुरू ज़रूर हुआ लेकिन केवल भारत तक सीमित नहीं है. इसे पड़ोसी देश चीन और नेपाल में भी मनाया जाता है. इसी के साथ थाईलैंड, अफ़ग़ानिस्तान और इंडोनेशिया में भी गणेश चतुर्थी का आयोजन होता.

10 दिन तक चलने वाला गणेश चतुर्थी का पर्व हिंदुओं के कैलेंडर के मुताबिक भाद्रपद के महीने में मनाया जाता है, जो कि अगस्त या सितंबर में पड़ता है. पर्व की शुरुआत चौथे दिन यानि की शुक्ल चतुर्थी के दिन से होती है. उन्हें इस मौके पर विघ्नहर्ता का दर्जा दिया जाता है और ये कामना की जाती है कि बुद्धिमत्ता और समृद्धि के भगवान गणेश सभी परेशानियों को दूर कर देंगे.

राधाष्टमी 2019: बरसाना में 5-6 सितम्बर को मनाया जाएगा राधा जन्मोत्सव, सुरक्षा बढ़ी

यूपी की जनता पर अब महंगी बिजली की मार, जनता की जेब काटने में लगी है योगी सरकार- प्रियंका गांधी

यूपी के जज अपनी प्राइवेट गाड़ियों पर नहीं लिख सकेंगे पद का नाम, हाईकोर्ट ने लगाई पाबंदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में CAPF की तैनाती पर उठे सवाल, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में CAPF की तैनाती पर उठे सवाल, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget