एक्सप्लोरर

यूपी: वाराणसी में बोले शाह, 'बीजेपी इस बार 2014 से ज्यादा सीटों से सरकार बनाने जा रही है'

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल को वाराणसी में नामांकन दाखिल करेंगे. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि अभी तक के मतदान के रुझान बताते हैं कि बीजेपी इस बार 2014 से भी ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है.

वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि तीन चरणों के मतदान के प्राथमिक रुझान बताते हैं कि बीजेपी इस बार 2014 से भी ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है.

शाह वाराणसी में बीजेपी के मीडिया सेंटर के उदघाटन के अवसर पर बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 में काशी से नामांकन किया और काशी से सांसद रहे और यहीं से सांसद रहते हुए देश का चहुंमुखी विकास किया.

उन्होंने कहा कि अभी तक के मतदान के रुझान बताते हैं कि बीजेपी इस बार 2014 से भी ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है.

प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव लड़ने के प्रश्न पर अमित शाह ने कहा, ‘‘देश में लोकतंत्र है, कोई भी कहीं से चुनाव लड़ सकता है. हमारा उम्मीदवार तो तय है. कांग्रेस अपने उम्मीदवार को लेकर भ्रमित है.’’

ईवीएम पर उठाए जा रहे सवाल पर उन्होंने कहा कि पिछली बार राहुल गांधी और उनकी कंपनी ने हारने के बाद ईवीएम पर सवाल उठाया था, इस बार हार के डर से चुनाव परिणाम से पहले ही हार के डर से ईवीएम पर वे लोग सवाल उठा रहे हैं.

अमित शाह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 अप्रैल को 11: 30 मिनट पर वाराणसी में नामांकन दाखिल करेंगे. इससे पहले वह 25 अप्रैल को वाराणसी में लंका से दशाशमेध घाट तक रोड शो करेंगे.

यूपी: कानपुर के लिए ऐतिहासिक होगा आज का दिन, राहुल, अखिलेश और माया रैलियों को करेंगे संबोधित

गोरखपुर से भाजपा प्रत्‍याशी रविकिशन के पास है 21 करोड़ की स‍ंपत्ति, महंगी गाड़ियों के हैं शौकीन

हार का अहसास हो गया इसलिए ईवीएम पर सवाल उठा रहे अखिलेश यादव- केशव प्रसाद मौर्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
शिमला में सियासी संग्राम, CTO चौक पर BJP-SFI में झड़प, शाम को कांग्रेस का भाजपा दफ्तर पर घेराव
मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा
मुजफ्फरनगर: हिंदू बस्ती में मुस्लिम परिवारों के मकान खरीदने पर बवाल, पढ़ी गई हनुमान चालीसा

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget