एक्सप्लोरर

यूपी: बीजेपी से नाराज राजभर को अमित शाह ने दिल्ली बुलाया, दो बजे होगी दोनों की मुलाकात

बीजेपी से नाराज चल रहे योगी सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात करने के लिए अमित शाह ने उन्हें दिल्ली बुलाया है.

नई दिल्ली: बीजेपी से नाराज चल रहे योगी सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात करने के लिए अमित शाह ने उन्हें दिल्ली बुलाया है. दोनों नेताओं के बीच दोपहर दो बजे मुलाकात होगी. इससे पहले सोमवार को राजभर ने कहा था कि अगर अमित शाह ने राज्सभा चुनाव को लेकर बात नहीं की तो उनके चार विधायक वोट नहीं करेंगे. बीजेपी गठबंधन धर्म नहीं निभा रही है. साथ ही उन्होंने कहा कि योगी सरकार में दलित-पिछड़ों की उपेक्षा हो रही है. राजभर की इस नाराजगी ने बीजेपी के लिए मुश्किलें पैदा कर दी हैं.

बता दें कि राजभर की पार्टी एनडीए की सहयोगी है. ओमप्रकाश राजभर ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा था, ''निकाय चुनाव में हमने बीजेपी से सीटें मांगीं. नहीं दी गई. मैं अकेले लड़ा. वो चाहते हैं कि पार्टी (बीजपी) में शामिल हो जाएं. मैं पार्टी में नहीं जाऊंगा. चुनाव में एक बार भी नहीं पूछा गया. मंच पर पार्टी का नाम तक नहीं लिया जाता है.''

राज्यसभा चुनाव के लिए 23 मार्च को वोट डाले जाएंगे. ऐसे में ओम प्रकाश राजभर के बागी तेवर बीजेपी की मुश्किलें बढ़ा सकती है. बीजेपी ने 9 उम्मीदवार उतारे हैं. 8 उम्मीदवार के लिए बीजेपी के पास पर्याप्त वोट है. यूपी में एक राज्यसभा सीट के लिए 37 विधायकों के वोट की जरूरत होती है. बीजेपी के पास कुल 324 विधायक हैं यानी 8 सदस्यों के चुने जाने के बाद उसके पास 24 वोट ज्यादा होंगे. अगर बीजेपी को अपना नौंवा उम्मीदवार भी जिताना है तो उसे राजभर के चार विधायकों के वोट की जरूरत होगी.

ओम प्रकाश राजभर ने कहा, ''हम एनडीए की सहयोगी हैं लेकिन बीजेपी गठबंधन धर्म नहीं निभा रही है. मैंने कई बार अपनी चिंता से अवगत कराया है. लेकिन ये लोग 325 सीटें लेकर पागल होकर घूम रहे हैं.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
स्वतंत्रता दिवस उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा, 'PoK के लोग जम्मू कश्मीर से...'
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी
दिल्ली मेट्रो के पास पतंग उड़ाना पड़ेगा भारी, DMRC ने दी ये चेतावनी
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर
नागपुर स्नातक चुनाव में BJP की तैयारी तेज, 50 हजार वोटरों पर नजर

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget