एक्सप्लोरर

यूपी: भारी बारिश, ओले और आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 24 घंटे में 28 लोगों की मौत

सीएम योगी ने बारिश और ओलावृष्टि की वजह से हुए हादसों में मारे गये लोगों के परिजन को चार-चार लाख रुपये की सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिये हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आफत बने आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि के कारण घटित विभिन्न घटनाओं में पिछले 24 घंटों के दौरान कम से कम 28 लोगों की मौत हो गयी. सूचना निदेशक शिशिर ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवा चलने के कारण विभिन्न हादसों में 28 लोगों की मृत्यु हुई है. उन्होंने बताया कि लखीमपुर खीरी और सीतापुर में छह-छह, जौनपुर और बाराबंकी में तीन-तीन, सोनभद्र में दो और वाराणसी, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, अयोध्या, चंदौली, कानपुर देहात, मिर्जापुर और बलरामपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.

सीतापुर से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक सिधौली क्षेत्र में राम प्रसाद (55) बारिश से बचने के लिये एक टिनशेड के नीचे खड़ा था, तभी एक पेड़ टिनशेड पर गिर गया. उसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. एक अन्य घटना में रामपुर कलां क्षेत्र में बारिश के बीच दीवार ढहने से 15 साल की एक लड़की की मौत हो गयी. संदना क्षेत्र में आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आने से पिता-पुत्र झुलस गये. उनमें से पुत्र संदीप की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. वहीं, सरदारपुर क्षेत्र में रेशम (14) नामक लड़की की भारी बारिश के कारण गिरे पेड़ की चपेट में आने से मौत हो गयी.

इसी थाना क्षेत्र में भारी बारिश की वजह से एक मकान की दीवार गिरने से 40 वर्षीय दया नामक महिला की मौत हो गयी. उप जिलाधिकारी अमित भट्ट ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद मृतकों के परिजन को आर्थिक सहायता दी जाएगी. इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्बन्धित अधिकारियों को बारिश और ओलावृष्टि के कारण हुए हादसों में मारे गये लोगों के परिजन को चार-चार लाख रुपये की सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिये हैं. उन्होंने कहा है कि मकान क्षति, पशुधन की क्षति के मामलों में भी आर्थिक सहायता प्रदान की जाए. जिलाधिकारी स्वयं पर्यवेक्षण करें कि 48 घण्टे में पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्राप्त हो जाए.

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को यह निर्देश भी दिए हैं कि वे अपने-अपने जिलों में फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करते हुए अधिकतम 48 घण्टे के अंदर शासन को जानकारी उपलब्ध कराएं. योगी ने यह निर्देश भी दिए हैं कि जिलों के प्रभारी मंत्री प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करें और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर किसानों को प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएं.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus: भारत में कोरोना से दूसरी मौत, देश में अबतक 82 पॉजिटिव मामले आए सामने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jhansi News: सेकंड हैंड कार खरीदने आया शख्स, ट्रायल के नाम पर लेकर हुआ फरार, CCTV में कैद
झांसी: सेकंड हैंड कार खरीदने आया शख्स, ट्रायल के नाम पर लेकर हुआ फरार, CCTV में कैद
Mumbai News: मुंबई में जर्जर इमारतों पर रेड अलर्ट!, मानसून की बारिश से पहले प्रशासन ने जारी की लिस्ट
मुंबई में जर्जर इमारतों पर रेड अलर्ट!, मानसून की बारिश से पहले प्रशासन ने जारी की लिस्ट
महाराष्ट्र जहरीली शराब कांड: 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, मौत का आंकड़ा 21 पहुंचा
महाराष्ट्र जहरीली शराब कांड: 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, मौत का आंकड़ा 21 पहुंचा
लखनऊ: BJP युवा मोर्चा नेता की हत्या का खुलासा, सिगरेट पीने को लेकर हुआ था विवाद, 3 आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ: BJP युवा मोर्चा नेता की हत्या का खुलासा, सिगरेट पीने को लेकर हुआ था विवाद, 3 आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

UP Electricity Price Hike: भारी किल्लत के बीच बढ़ी दरें, आपके बिल पर कितना असर पड़ेगा! | Breaking
New Tata Tiago Facelift 2026: Budget Hatchback Segment की Game Changer? #tata #tatatiago #autolive
New Honda City facelift hybrid drive review and mileage | #hondacity #hondacityfacelift #autolive
Tata Tiago Ev facelift vs old: Kya changes hain? #tata #tatatiago #autolive
नई Tata Tiago EV Facelift से Petrol Car भूल जाएंगे? #tata #tatatiago #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में अक्षरधाम मंदिर, आगरा में ताजमहल और अब जैसलमेर... भारत आईं डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी का पूरा रूटीन
दिल्ली में अक्षरधाम, आगरा में ताजमहल और जैसलमेर... भारत आईं ट्रंप की बेटी टिफनी का रूटीन
राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड बंगला खाली करने का नोटिस, बीजेपी मंत्री नंदकिशोर राम को हुआ आवंटित
राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड बंगला खाली करने का नोटिस, बीजेपी मंत्री नंदकिशोर राम को हुआ आवंटित
'PM मोदी ने NEET पेपर लीक की भी निगरानी की', राहुल गांधी के तंज पर भड़की BJP, कहा- 'हर मुद्दे पर बेमतलब...'
'PM मोदी ने NEET पेपर लीक की भी निगरानी की', राहुल गांधी के तंज पर भड़की BJP, क्या कहा?
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
शुभमन गिल के शतक को सिद्धू मूसेवाला के स्टाइल में किया सेलिब्रेट, ग्राउंड पर भी नाचे पिता, वीडियो वायरल
Karuppu Box Office Worldwide: तृषा कृष्णन की 'करुप्पु' ने थलपति विजय की 'वरिसू' को चटाई धूल, वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के पार हुई कमाई
तृषा कृष्णन की 'करुप्पु' ने थलपति विजय की 'वरिसू' को चटाई धूल, वर्ल्डवाइड 300 करोड़ के हुई पार
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
ABP इंडिया @2047 कॉन्क्लेव का सजेगा मंच, राजनेता-उद्यमी और फिल्मी सितारों का लगेगा जमावड़ा
महाराष्ट्र जहरीली शराब कांड: 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, मौत का आंकड़ा 21 पहुंचा
महाराष्ट्र जहरीली शराब कांड: 5 पुलिस अधिकारी सस्पेंड, मौत का आंकड़ा 21 पहुंचा
राजस्थान के बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, सरकार कराएगी मुफ्त तीर्थ यात्रा, ऐसे करें आवेदन
राजस्थान के बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, सरकार कराएगी मुफ्त तीर्थ यात्रा, ऐसे करें आवेदन
Embed widget