एक्सप्लोरर

उन्नाव गैंगरेप कांड: आरोपी बीजेपी विधायक की पत्नी ने पीड़ित परिवार को बताया झूठा

बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर लखनऊ में डीजीपी कार्यालय पहुंचीं और अपने पति पर लगे आरोपों को गलत बताया. उन्होंने कहा कि 'पीड़ित परिवार' झूठे आरोप लगा रहा है. उन्होंने रेप पीड़ित लड़की और उसके परिवार के नार्को टेस्ट की भी मांग की.

लखनऊ: उन्नाव गैंगरेप मामले में योगी आदित्यनाथ सरकार घिरती जा रही है. गैंगरेप पीड़ित के आत्मदाह की कोशिश और उसके पिता की संदिग्ध हालात में मौत के बाद यूपी सरकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं. इस मामले में आरोपी विधायक ने खुद को बेगुनाह बताया है और सरकार ने जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है.

योगी से मिलने पहुंची गैंगरेप पीड़िता ने सीएम आवास के बाहर किया आत्मदाह

विपक्ष भी इस मामले में काफी सक्रिय है. सपा, बसपा, कांग्रेस समेत अन्य दल भी सरकार पर सवाल उठा रहे हैं. समाजवादी पार्टी की 5 महिला नेता पीड़ित से मिलने जाएंगी और उसके बाद पार्टी आगे की रणनीति बनाएगी.

महिला का बीजेपी MLA पर रेप का आरोप, सीएम आवास के बाहर खुदकुशी का प्रयास

वहीं इसके बीच बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी संगीता सेंगर लखनऊ में डीजीपी कार्यालय पहुंचीं और अपने पति पर लगे आरोपों को गलत बताया. उन्होंने कहा कि 'पीड़ित परिवार' झूठे आरोप लगा रहा है. उन्होंने रेप पीड़ित लड़की और उसके परिवार के नार्को टेस्ट की भी मांग की.

उन्नाव गैंगरेप मामले में थाना प्रभारी समेत 6 पुलिसवाले निलंबित

दूसरी ओर पीड़ित परिवार को आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस गांव ले जा रही है लेकिन परिवार ने कहा है कि गांव जाने पर विधायक के गुर्गे उनकी हत्या करा सकते हैं. उन्होंने अपनी जान का खतरा बताया और यूपी सरकार पर विधायक को बचाने का आरोप लगाया.

सीएम योगी आदित्यनाथ के दरवाजे पर इन लोगों को इंसाफ नहीं निराशा मिली

यूपी सरकार ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम बनाई है जो उन्नाव का दौरा करने के बाद बुधवार शाम तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. इस मामले में अब तक 6 पुलिसवाले सस्पेंड हो चुके हैं और पांच लोग गिरफ्तार हो चुके हैं.

आरोपी बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर का भाई अतुल सेंगर गिरफ्तार

गौरतलब है कि इस मामले में विधायक कुलदीप सेंगर के भाई अतुल सेंगर की गिरफ्तारी हो चुकी है. अतुल पर पीड़िता के पिता की पिटाई का आरोप है. इसी पिटाई के कारण पीड़ित की आंत फट गई थी और जेल में उनकी मौत हो गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए आई खुशखबरी, बहुमत के करीब
SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए आई खुशखबरी, बहुमत के करीब
यूपी SIR में 85854 वोटर के नाम कटे? चुनाव आयोग ने इस दावे की बताई सच्चाई
यूपी SIR में 85854 वोटर के नाम कटे? चुनाव आयोग ने इस दावे की बताई सच्चाई
रामलीला मैदान का वीडियो शेयर कर बोले सौरभ भारद्वाज, 'क्या वे अफरा-तफरी...'
रामलीला मैदान का वीडियो शेयर कर बोले सौरभ भारद्वाज, 'क्या वे अफरा-तफरी...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget