एक्सप्लोरर

उन्नाव गैंगरेप कांड: बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर की मुश्किलें बढ़ीं, एक और मामले में बनाए गए आरोपी

सीबीआई ने इस मामले में 12 अप्रैल को मामला दर्ज किया था ,जिसमें सीबीआई ने जांच के बाद अपनी चार्जशीट आज दाखिल कर दी. इस रिपोर्ट में बीजेपी विधयक कुलदीप सेंगर , उनके भाई अतुल सिंह सेंगर ,तत्कालीन एसओ अशोक सिंह भदौरिया,एसआई कामता प्रसाद ,आमिर खान कांस्टेबल और पांच साथियों को फर्जी मुकदमा लिखाने का आरोपी बनाया गया है.

नई दिल्ली : उन्नाव में गैंगरेप पीड़िता के पिता के खिलाफ फ़र्ज़ी मुकदमा दर्ज कराने के मामले में सीबीआई ने आज अपनी चार्जशीट दाखिल कर दी. इस चार्जशीट में बीजेपी विधयक कुलदीप सेंगर , उनके भाई अतुल सिंह सेंगर समेत दस लोगों को आरोपी बनाया गया है।.

उन्नाव चर्चित मामले में बीजेपी विधायक कुलदीप सेंगर ,उनके भाई और साथियों पर आरोप लगा था , की विधायक ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया था , दबाव बनाने के लिए उसके पिता के साथ मारपीट की गयी और जबरन मुकदमा दर्जकर उसे जेल भेज दिया गया. पीड़िता की तबियत बिगड़ने पर उसे अस्पताल भेजा गया , जहां उसकी मौत हो गयी थी. सीबीआई ने इस मामले में 12 अप्रैल को मामला दर्ज किया था ,जिसमें सीबीआई ने जांच के बाद अपनी चार्जशीट आज दाखिल कर दी. इस रिपोर्ट में बीजेपी विधयक कुलदीप सेंगर , उनके भाई अतुल सिंह सेंगर ,तत्कालीन एसओ अशोक सिंह भदौरिया,एसआई कामता प्रसाद ,आमिर खान कांस्टेबल और पांच साथियों को फर्जी मुकदमा लिखाने का आरोपी बनाया गया है.

सीबीआई ने चार अन्य आरोपियों को भी नामजद किया है

सेंगर लखनऊ से करीब 70 किलोमीटर दूर उप-नगरीय क्षेत्र बांगरमऊ से विधायक है और इलाके में उनका काफी प्रभाव है.

सीबीआई ने हाल में एक आरोप-पत्र दायर किया जिसमें सेंगर पर आरोप है कि उसने 4 जून 2017 की रात को अपने आवास पर नाबालिग लड़की से बलात्कार किया, लेकिन इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने प्राथमिकी नहीं दर्ज की.

 पुलिस ने लड़की के पिता पर एक देसी पिस्तौल लहराने के आरोप में मामला दर्ज किया था

स्थानीय पुलिस ने लड़की के पिता पर एक देसी पिस्तौल लहराने के आरोप में मामला दर्ज कर उन्हें उस वक्त जेल में बंद कर दिया जब इस साल चार अप्रैल को उन्होंने सेंगर के खिलाफ मामला दाखिल किया. विधायक और उसके साथियों ने पीड़िता के पिता की कथित तौर पर पिटाई भी की.

पीड़िता ने की थी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के सामने आत्मदाह की कोशिश 

पुलिस की कार्रवाई के कारण पीड़िता ने आठ अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास के सामने आत्मदाह की कोशिश की थी ताकि वह अपने पिता की तकलीफ के बारे में उन्हें बता सके. अगले दिन पीड़िता के पिता ने दम तोड़ दिया था.

सीबीआई ने विधायक,उनके भाई, पुलिसकर्मियों और पांच अन्य के खिलाफ आईपीसी की धारा 120-बी, 166, 167, 193, 201 सहित कई अन्य धाराओं में आरोप-पत्र दायर किया है. सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा कि मामले की जांच जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहारः NDA की बैठक में नहीं माने अनंत सिंह, RLM के 3 विधायक भी नदारद
बिहारः NDA की बैठक में नहीं माने अनंत सिंह, RLM के 3 विधायक भी नदारद
CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस का भावुक संदेश, लोग बोले- धन्यवाद
CJP के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस का भावुक संदेश, लोग बोले- धन्यवाद
CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
CJP प्रदर्शन में यूपी पुलिस की भी ड्यूटी, 300 महिला पुलिसकर्मी दिल्ली रवाना
राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पर उठे सवाल, जानें मामला
राजस्थान में पंचायत चुनाव से पहले वोटर लिस्ट पर उठे सवाल, जानें मामला

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget