एक्सप्लोरर

यूपी के बस्ती में निर्माणाधीन पुल गिरा, 4 घायल, समाजवादी पार्टी ने उठाए सवाल

यूपी के वाराणसी के बाद अब बस्ती ज़िले में भी ओवरब्रिज हादसा हुआ है. बस्ती में नेशनल हाईवे नम्बर 28 पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का 50 मीटर का हिस्सा अचानक गिर पड़ा. इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

लखनऊ: यूपी के वाराणसी के बाद अब बस्ती ज़िले में भी ओवरब्रिज हादसा हुआ है. बस्ती में नेशनल हाईवे नम्बर 28 पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का 50 मीटर का हिस्सा अचानक गिर पड़ा. इस हादसे में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है. उत्तर प्रदेश के बस्ती से फैजाबाद फोरलेन पर नगर थाने के फुटहिया तिराहे पर बन रहा ओवर ब्रिज सुबह 8:10 पर अचानक ढह गया. सुबह का वक्त होने की वजह से इस घटना में 4 लोग घायल हो गए. गनीमत ये रही कि इसमें किसी की जान नहीं गई है. ओवरब्रिज के नीचे एक लेबर फंसा गया था, जिसको निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं 3 अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर बचाव एवं राहत दल के सदस्य पहुंच गए. डीएम और एसपी भी मौके ने मौके का मुआयना किया है. खास बात यह है कि एक हफ्ते पहले ही डीएम ने इस ओवरब्रिज का निरीक्षण किया था और निर्माण कार्य अच्छे से करने के निर्देश दिए थे. बावजूद उसके निर्माण क्वालिटी बेहद खराब थी, जिसकी वजह से ओवरब्रिज का 50 मीटर का हिस्सा ढह गया. जानकारी के मुताबिक इस ओवरब्रिज का निर्माण एनएचएआई द्वारा करवाया जा रहा था, जिसके निर्माण का ठेका बीसीआईपीएल को मिला था. एनएचएआई के इंजीनियर का जिम्मा था कि वे समय समय पर पुल का निरीक्षण करते रहे ताकि कोई गड़बड़ी न हो, मगर ऐसा नही किया गया और पुल लापरवाही का शिकार हो गया. हो सकता था बड़ा हादसा दो दिन पहले इस जगह पर यातायात बंद था क्योंकि सावन की शिवरात्रि के लिए इस नेशनल हाइवे से कांवड़िए गुज़र रहे थे. स्थानीय लोगों के मुताबिक धूप से बचने के लिए और रात में आराम से लिये कांवड़िए इस निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीच रहते थे. ऐसे में गनीमत यह रही कि 2 दिन पहले यह हादसा नहीं हुआ वरना जानमाल के लिहाज से बड़ा हादसा हो सकता था. नेशनल हाइवे नम्बर 28 बीते 7, 8 और 9 अगस्त को कांवड़ियों की वजह से यातायात के लिए बंद था. समाजवादी पार्टी ने साधा निशाना समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा," बस्ती में बन रहे नेशनल हाईवे के फ्लाईओवर गिरने से हताहत लोगों को सरकार तुरंत राहत पहुँचाए. इस ‘ना-काम सरकार’ में कोई काम नहीं हो रहा है और जो एकआध हो भी रहा है, तो उसकी ये दुर्दशा है. अब तो सरकार को अपने कामों की कमी व भ्रष्टाचार की जाँच के लिए कोई स्थायी आयोग ही बना देना चाहिए." समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता जूही सिंह ने कहा,"बस्ती में NH28 पर निर्माणधीन पुल गिरा, वाराणसी की तरह हादसा, चुप चुप खड़े हो जरूर कोई बात है, बड़ा अनाचार है भई बड़ा भ्रष्टाचार है, कौन जिम्मेदार है और कौन भागीदार है." समाजवादी पार्टी के नेता सुनील सिंह ने कहा- समाजवादी नेता प्रीति चौबे ने ट्वीट किया-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: कांग्रेस दफ्तर में चले जूते-थप्पड़, नाराज होकर निकले अजय राय
लखनऊ: कांग्रेस दफ्तर में चले जूते-थप्पड़, नाराज होकर निकले अजय राय
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
CM योगी ने देवी स्वरूपा बच्चियों को पहनाई चुनरी, स्टडी टेबल और चॉकलेट दी
CM योगी ने देवी स्वरूपा बच्चियों को पहनाई चुनरी, स्टडी टेबल और चॉकलेट दी
पंजाब: फाजिल्का में बारिश से अनाज मंडी बनी तालाब, धान डूबने से किसान परेशान
पंजाब: फाजिल्का में बारिश से अनाज मंडी बनी तालाब, धान डूबने से किसान परेशान

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget