एक्सप्लोरर

बरेली: अय्याश था पिता, बेटों ने गोली मारकर कर दी हत्या

आरोपी अंकित ने बताया कि घर पर खाने को एक दाना तक नहीं है. वो और उसका भाई तुलसीदास प्राइवेट जॉब करके अपना परिवार चलाते थे लेकिन उसका पिता अपने बच्चों से भी पैसे छीन लिया करता था. अपनी पत्नी से भी मारपीट करता था. परेशान होकर अंकित ने अपने भाई के साथ मिलकर पिता रामदेव की गोली मारकर हत्या कर दी.

बरेली: यूपी के बरेली में हैरान कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां दो बेटों ने मिलकर अपने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों बेटों को गिरफ्तार कर चौकाने वाला खुलासा किया है. पुलिस ने हत्या में शामिल तमंचा भी बरामद कर लिया है.

पिता अय्यास था इसलिए बेटों ने कर दिया कत्ल

11वी में पढ़ने वाले 19 साल का अंकित और 21 साल के तुलसीदास पर अपने ही पिता की हत्या का आरोप है. पुलिस की गिरफ्त में अंकित ने मीडिया से अपने पिता की करतूतों का खुलासा करते हुए बताया कि उसके पिता ने उनकी ज़िंदगी बर्बाद कर दी थी. अंकित ने बताया की उनके पास अस्सी बीघा जमीन थी जिसे उसके पिता ने अपनी अय्याशी और स्मैक के लिए बेच दिया. महज 12 बीघा जमीन बची थी उस पर भी बैंक से ढाई लाख का कर्ज ले रखा था. बचपन से आज तक बच्चे कभी आराम से नहीं रह पाए.

अंकित ने बताया कि घर पर खाने को एक दाना तक नहीं है. अंकित और उसका भाई तुलसीदास प्राइवेट जॉब करके अपना परिवार चलाते थे लेकिन उसका पिता अपने बच्चों से भी पैसे छीन लिया करता था. अपनी पत्नी से भी मारपीट करता था. परेशान होकर अंकित ने अपने भाई के साथ मिलकर पिता रामदेव की गोली मारकर हत्या कर दी.

देवी जागरण के शोर-शराबे का फायदा उठाकर कर दी पिता की हत्या

इस मामले में एसपी देहात डा. सतीश कुमार ने पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रामदेव की हत्या उसके दोनों बेटों ने ही की थी. दोनों बेटों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनके पिता रामदेव अय्याश थे और उन्हें स्मैक की लत थी. रामदेव ने कभी अपने परिवार की तरफ ध्यान नहीं दिया. पत्नी और बच्चों के साथ रामदेव अक्सर मारपीट करता रहता था. इससे परेशान होकर दोनों भाइयों ने पिता की हत्या का प्लान बना लिया.

बुधवार की रात गांव में देवी जागरण था जिसका फायदा उठाते हुए भजन-कीर्तन के शोर-शराबे की बीच दोनों बेटों ने ही पिता के सीने में गोली मार दी. पुलिस से बचने के लिए दोनों बेटों ने अज्ञात हत्यारे द्वारा पिता की हत्या की कहानी गढ़ दी. पुलिस ने दोनों बेटों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो वे कई सवालों के जबाव नहीं दे सके. आखिरकार उन्होंने अपना गुनाह कुबूल कर लिया.

रामदेव की घर में मिली थी खून से लथपथ लाश गौरतलब है कि सिरौली थाना क्षेत्र के केसरपुर गांव के रहने वाले रामदेव शर्मा बुधवार की रात घर में सो रहे थे. आधी रात में करीब तीन बजे उनकी सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पूछताछ के दौरान घरवालों ने कहा कि रात में गांव में देवी जागरण चल रहा था. परिवार के लोग गहरी नींद में सो रहे थे. सुबह जागने पर उनको घटना का पता चला. इसी बात पर पुलिस का शक घरवालों पर ही गहरा गया था कि पूरे परिवार में किसी को भी गोली की आवाज क्यों नहीं सुनाई दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ: केसरगंज मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ने पहुंचे हिंदू रक्षा दल को पुलिस ने रोका
मेरठ: केसरगंज मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़ने पहुंचे हिंदू रक्षा दल को पुलिस ने रोका
UPITS में गन्ने की 4 नई किस्मों का प्रदर्शन, 100 टन प्रति हेक्टेयर तक देंगी उपज
UPITS में गन्ने की 4 नई किस्मों का प्रदर्शन, 100 टन प्रति हेक्टेयर तक देंगी उपज
दिल्ली की 1511 अनधिकृत कॉलोनियों को राहत, मालिकाना हक की फीस 75% तक घटी
दिल्ली की 1511 अनधिकृत कॉलोनियों को राहत, मालिकाना हक की फीस 75% तक घटी
उद्धव-राज ठाकरे के विरोध मार्च पर CM फडणवीस बोले, 'जवाब दिया जाएगा'
उद्धव-राज ठाकरे के विरोध मार्च पर CM फडणवीस बोले, 'जवाब दिया जाएगा'

वीडियोज

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ Congress ने बनाया बड़ा प्लान!
ज्ञानेश कुमार को लेकर बीजेपी की क्या रणनीति
AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा टारगेट चुनाव आयोग', इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले गरजीं ममता बनर्जी
'हमारा टारगेट चुनाव आयोग', इंडिया गठबंधन की बैठक से पहले गरजीं ममता बनर्जी
शिंदे गुट का निशाना, 'उद्धव-राज ठाकरे बहुत जल्द दीपके को अपना...'
शिंदे गुट का निशाना, 'उद्धव-राज ठाकरे बहुत जल्द दीपके को अपना...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'तारिक रहमान भारत की यात्रा तब करेंगे जब...', बांग्लादेश का बड़ा बयान
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
दिल्ली में ठंड का नया रिकॉर्ड: 21°C पर पहुंचा पारा, 25 साल में दूसरी बार हुआ ऐसा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
Embed widget