एक्सप्लोरर

ताबड़तोड़ 3 हत्याओं से दहला बरेली, एक के बाद एक जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई 3 हत्याएं

सीबी गंज में पुजारी की हत्या कर दी गई तो भोजीपुरा में किसान की हत्या से हड़कंप मच गया. वहीं बहेड़ी में 17 साल के किशोर को मौत के घाट उतार दिया गया.

बरेली: उत्तर प्रदेश इन दिनों अपराधियो के निशाने पर है. लखनऊ, कानपुर, फिरोजाबाद में हुई हत्याओं के बाद आज बरेली में कुछ ही घंटों में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 3 हत्याओं से हड़कम्प मच गया. सीबी गंज में पुजारी की हत्या कर दी गई तो भोजीपुरा में किसान की हत्या से हड़कंप मच गया. वहीं बहेड़ी में 17 साल के किशोर को मौत के घाट उतार दिया गया.

ताबड़तोड़ 3 हत्याओं से दहला बरेली, एक के बाद एक जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई 3 हत्याएं

पुजारी की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया

सीबीगंज थाना क्षेत्र के सुंदरासी गांव में भगवान शिव का प्राचीन टिबरी नाथ मंदिर है. मंदिर में जब आज सुबह ग्रामीण पूजा करने पहुचे तो मंदिर में लगे पेड़ पर पुजारी दीनदयाल का शव लटका हुआ था. पुजारी का शव पेड़ से लटका देख गांव में हड़कम्प मच गया. कुछ ही देर में पूरा गांव मंदिर पहुच गया. ग्रामीणों ने 100 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दी. परिजनों का आरोप है कि पुजारी को मारकर पेड़ से लटका दिया गया. दीनदयाल 3 सालो से मंदिर में पुजारी थे और वही रहते थे जबकि उनका परिवार हवाई अड्डा कालोनी में रहता है.

अमित शाह ने उड़ाया महागठबंधन का मजाक, कहा- 18 साल की लड़की से शादी के लिए खड़े हुए एक-एक साल के 14 लड़के

किसान की हत्या कर शव आम के बाग में फेंका

पुलिस पुजारी की हत्या के आरोपियों की तलाश में लगी ही थी तभी खबर आई कि भोजीपुरा के पीपलसाना गांव में एक किसान संतोष सिंह की हत्या कर दी गई है. किसान की हत्या की खबर लगते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया. संतोष का शव आम के बाग में पानी के पास पड़ा मिला. संतोष खेती किसानी करके अपना परिवार पालता था. संतोष की जिस गांव में लाश मिली है, उससे कुछ दूरी पर उसका गांव मकरंदपुर है जहां वो रहता था. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

ताबड़तोड़ 3 हत्याओं से दहला बरेली, एक के बाद एक जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुई 3 हत्याएं

17 साल के किशोर की हत्या

पुलिस दोनों कत्ल की वारदातों को सुलझाने में लगी ही थी कि तब तक खबर आ गई कि बहेड़ी में एक 17 साल के किशोर की बेरहमी से हत्या कर दी गई है. बहेड़ी थाना क्षेत्र के अहमदनगर गौटिया में 17 साल के राजवीर की सैर पर धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई. राजवीर की हत्या से उसके परिवार ही नहीं बल्कि पूरे गांव में मातम पसर गया.

इलाहाबाद : एनकाउंटर में मारा गया अस्सी हजार का ईनामी डकैत, दर्ज थे कई संगीन मामले

चंद घंटों में ताबड़तोड़ 3 हत्याओं से ये साफ हो गया है कि पुलिस कितनी चौकन्नी है. जिस वजह से हत्या, लूट, चोरी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं. फिलहाल तीनों ही हत्याओं में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget