एक्सप्लोरर

कुम्भ 2019 में अच्छे व्यवहार वाले पुलिसवालों को दी जाएगी खास ट्रेनिंग

मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस विभाग ने भी कमर कस ली है. आला अधिकारियों के मुताबिक प्रयाग में होने वाले कुंभ से पहले श्रद्धालुओं के साथ अच्छे व्यवहार के लिए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नई सरकार के गठन के बाद से ही इलाहाबाद में अगले साल होने वाले कुंभ के आयोजन को लेकर अधिकारी पूरी तरह से सचेत हैं. वजह यह है कि केंद्र और यूपी सरकार के सबसे प्राथमिकता वाले आयोजनों में कुंभ 2019 का आयोजन भी शामिल है. मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पुलिस विभाग ने भी कमर कस ली है. आला अधिकारियों के मुताबिक प्रयाग में होने वाले कुंभ से पहले श्रद्धालुओं के साथ अच्छे व्यवहार के लिए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा.

अपना 'बंगला' बचाने के लिए मायावती ने चला नया दांव

पुलिस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिस तरह लखनऊ आने वाले विदेशी पयर्टकों का यह कहकर स्वागत किया जाता है कि 'मुस्कुराइये क्योंकि आप लखनऊ में हैं.' ठीक इसी तरह प्रयाग आने वाले श्रद्धालुओं को भी इस बात का एहसास कराया जाएगा कि 'मुस्कुराइये क्योंकि आप कुंभ में हैं.' उन्होंने बताया कि यह कोशिश इसलिए है कि यहां आने वाले देशी और विदेशी पर्यटक अच्छी यादें लेकर लौटें. इसके लिए इलाहाबाद में माघ मेले के दौरान तैनात रहे अधिकारी और पुलिसकर्मी नए पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे. इसके लिए हर थाने से एक-एक इंस्पेक्टर और दो-तीन कांस्टेबल शामिल किए जाएंगे.

गहराता जा रहा है ATS अधिकारी राजेश साहनी की मौत का रहस्य

पुलिस विभाग से जुड़े सूत्रों के मुताबिक पहले चरण में इलाहाबाद के पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षित किया जाएगा और इसके बाद पड़ोसी जिलों के पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाएगा. दरअसल केंद्र और राज्य सरकार कुंभ के सफल आयोजन को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है. सरकार का साफ निर्देश है कि कुंभ में आने वाले देशी और विदेशी श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े. इसको ध्यान में रखते हुए मेला प्रशासन ने इस बार मेले के लिए काफी तैयारी कर रखी है.

पति ने पत्नी की प्रेमी से कराई शादी ,बैंड बाजे के साथ पूरा गांव बना बाराती

सूत्रों के मुताबिक माघ मेले के दौरान तैनात होने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के व्यवहार की शिकायतें मिलती रही हैं. कई बार ऐसी शिकायतें मिली हैं कि पुलिस के जवान श्रद्धालुओं के साथ सख्त व्यवहार करते हैं. इससे उनके दिमाग पर पुलिस की सही छवि नहीं पड़ती. पुलिस विभाग का प्रयास है कि कुंभ के दौरान तैनात जवानों और पुलिस अधिकारियों का व्यवहार मित्रता भरा हो, जिससे विदेशों से आने वाले पर्यटकों को भी इसका एहसास हो सके. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कई बार इलाहाबाद जाकर तैयारियों का जायजा ले चुके हैं. उन्होंने ही निर्देश दिया था कि कुंभ के दौरान तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों को विशेष तौर पर प्रशिक्षित किया जाए. अब अधिकारियों की तरफ से इस पर अमल किए जाने की कवायद शुरू हो चुकी है.

वाराणसी हादसा: फिर सामने आई बड़ी लापरवाही, हिलने लगी हैं फ्लाईओवर की बीम्स

इलाहाबाद परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक रमित शर्मा के मुताबिक, इलाहाबाद परिक्षेत्र के साथ ही आसपास के अन्य जिलों के पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखकर पुलिसकर्मियों को जल्द से जल्द प्रशिक्षित करवाने के लिए कहा गया है. इससे कुंभ के दौरान आने वाले करीब 13 करोड़ श्रद्धालु यहां से अच्छी यादें समेटकर वापस लौट सकेंगे.

यूपी: बैंक हड़ताल से परेशानी में लोग, आउट ऑफ कैश चल रहे हैं इन शहरों के एटीएम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Results LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget