एक्सप्लोरर

मैनपुरी में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकरा कर पलटी बस 17 लोगों की मौत

टूरिस्ट बस जयपुर से फर्रुखाबाद जा रही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई. ये घटना दन्नाहार थाना क्षेत्र के कीरतपुर चौकी के पास की है.

नई दिल्ली: यूपी के मैनपुरी में जयपुर से गुरसहायगंज जा रही बस पलट गई, इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई है जबकि 35 घायल हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर है. कहा जा रहा है कि बस डिवाइडर से लड़कर पलट गई जिस कारण ये हादसा हुआ. हादसे वाली जगह पर पुलिस पहुंच गई है.

घायलों को अस्पताल भेजने की कवायद की जा रही है. मौके पर एंबुलेंस पहुंच गई है. स्थानिय लोगों ने हादसे वाली जगह को घेर रखा है. ये टूरिस्ट बस जयपुर से फर्रुखाबाद जा रही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई. ये घटना दन्नाहार थाना क्षेत्र के कीरतपुर चौकी के पास की है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे में यात्रियों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है और घायलों के इलाज की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं. सीएम योगी ने मारे गए लोगों के परिजनों  के परिजनों को 2-2 लाख रूपए की आर्थिक सहायता और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है.

मैनपुरी में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकरा कर पलटी बस 17 लोगों की मौत

मैनपुरी के पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय ने बताया कि आज तड़के यह हादसा सैफेई-मैनपुरी राजमार्ग पर हुआ जिसमें यह प्राइवेट बस डिवाइडर से पलट गयी और 17 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई. 17 घायल यात्रियों में से तीन को सैफेई पीजीआई में भर्ती कराया गया है जबकि 14 को मैनपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि घायलों में से कुछ की हालत बहुत ही गंभीर है. क्रेन की मदद से बस को रास्ते से हटाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि अभी प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मरने वालों में एक महिला यात्री भी शामिल है. पुलिस की टीमें राहत और बचाव के कामों में लगी है. मरने वाले यात्रियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है. उधर लखनऊ में प्रमुख सचिव सूचना अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं.

बता दें कि हाल ही में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भी भीषण सड़क हादसा हुई था जिसमें एक अनियंत्रित बस ने 9 लोगों को कुचल दिया था. जिसमें से 7 लोगों की मौत हो गई है. जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया है. हादसे में 6 बीटीसी के छात्र और 1 टीचर की मौत हुई थी. ये सभी संतकबीर नगर के प्रभादेवी स्नाकोत्तर कॉलेज के छात्र थे जो हरिद्वार टूर पर जा रहे थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत
पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे पार्थ बनेंगे दूल्हा, जानें कौन हैं होने वाली दुल्हन कायनात धर
पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के बेटे पार्थ बनेंगे दूल्हा, जानें कौन हैं होने वाली दुल्हन कायनात धर
दिल्ली में 37.5 लाख की लूट निकली फर्जी, कंपनी के कर्मचारियों ने ही रची थी साजिश; आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में 37.5 लाख की लूट निकली फर्जी, कंपनी के कर्मचारियों ने ही रची थी साजिश; आरोपी गिरफ्तार
महाराष्ट्र: नंदुरबार के हॉस्टल में 40 बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार, 8 छात्रों की हालत गंभीर
महाराष्ट्र: नंदुरबार के हॉस्टल में 40 बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार, 8 छात्रों की हालत गंभीर

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान, जानिए खासियत
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान
Embed widget