एक्सप्लोरर

आंधी-तूफान ने बरसाया मुरादाबाद, संभल, रामपुर और अमरोहा में कहर

रविवार-सोमवार की रात में आए आंधी-तूफ़ान ने उत्तर प्रदेश के संभल, मुरादाबाद, रामपुर और अमरोहा जिलों में भी कहर बरपाया. यहां सबसे ज्यादा नुकसान संभल जनपद में हुआ है.

मुरादाबाद: रविवार-सोमवार की रात में आए आंधी-तूफ़ान ने उत्तर प्रदेश के संभल, मुरादाबाद, रामपुर और अमरोहा जिलों में भी कहर बरपाया. यहां सबसे ज्यादा नुकसान संभल जनपद में हुआ है. सड़क पर पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दर्जन भर से अधिक घायल हो गये. इसके अलावा आकाशीय बिजली गिरने से एक तीन मंजिला मकान में आग लग गई और एक गांव में सैकड़ों घर आग की चपेट में आ गये. जिससे कई पशुओं की जलकर मौत हो गई.

बीती रात संभल के लिए किसी कयामत से कम नहीं थी. मुरादाबाद और अमरोहा में भी कई जगह पेड़ और पोल गिरने से आवागमन बाधित हुआ और रात भर लोगों को बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी. कई इलाकों में लोगों ने अंधेरे में रात गुजारी.

आंधी-तूफान में फंसी मथुरा की सांसद हेमा मालिनी, काफिले के आगे अचानक गिरा पेड़

संभल के राजपुरा थाना इलाके के चाऊपुर की मण्डियो गांव में आंधी तूफान से आग लग गई. गांव वालों के मुताबिक गांव में लगभग 150 कच्चे घरों को आग ने अपनी चपेट में लिया. यहां 50 से ज्यादा पशुओं के जलने की खबर है और कई लोगों के झुलसने की भी सूचना है. आंधी-तूफान से गांव में लगी आग ने मिनटों में भयानक रूप ले लिया और पूरा गांव जलकर राख हो गया. गांव वालों के मुताबिक घरों में रखा सामान सब जल कर राख हो गया. महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल था. गोद में बच्चे को लिए रोते हुए एक महिला ने बताया की बच्चे को दूध पिलाने की फीडर तक आग में जलकर रख बन गई.

बच्चो को लेटाने की चारपाई तक नहीं बची. साईकिल, मोटर साईकिल और ट्रैक्टर सब कुछ ही तो जल गया. इसमें कई जानवर भी जल कर मर गये. पूरा गांव आग के गोले में तब्दील होता नज़र आ रहा था. आग लगने से गांव में अफरातफरी मची हुई थी. सूचना पर जिले भर की पुलिस फ़ोर्स और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गया. जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर हुए नुकसान का आंकलन करने पहुंचे. पीड़ित गांव वाले अपने रहने-सहने और खाने-पीने के लिए शासन से आने वाली मदद का इंतज़ार कर रहे हैं.

यूपी में कहर बन कर आए आंधी और तूफान, जानिए आपके इलाके में कितना हुआ नुकसान

दूसरी घटना संभल के गुन्नौर थाना इलाके में बदायूं रोड पर हुई जहां एक ट्रैक्टर ट्रॉली में बच्चे का मुंडन करा कर घर लौट रहे ग्रामीणों पर तेज़ आंधी में पेड़ आ गिरा. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और और 14 घायल हो गए. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया. कुछ घायलों को सरकारी अस्पताल भी ले जाया गया. कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

तीसरी घटना में संभल के बहजोई कस्बे के वार्ड 22 में टंकी मोहल्ले में नगर पालिका परिषद के कार्यालय के पास तीन मंजिला मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से आग लग गई. स्थानीय लोगों का आरोप है कि फायर ब्रिगेड सूचना के एक घंटा बाद पहुंची जिसकी वजह से स्थानीय लोगों ने खुद आग बुझाई. लोगों का आरोप है कि प्रशासन ने मदद करने में लापरवाही की. हालांकि इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है.

ओले, बारिश और आंधी-तूफान से यूपी भर में तबाही, देखें हिला देने वाली तस्वीरें

मौसम विभाग के अलर्ट के बाद यूपी सरकार ने सभी जिला अधिकारियों को आंधी तूफ़ान आने की आशंका की सूचना पहले से देते हुए सतर्क रहने के आदेश दिए थे लेकिन लोगों का आरोप है कि संभल में जिला प्रशासन ने लापरवाही से काम किया और लोगों की मदद नहीं की. हालांकि प्रशासन का कहना है कि हर संभव मदद दी जा रही है और ऐसी घटनाओं में स्थानीय लोगों का सहयोग लिया ही जाता है. हालात काबू में हैं और प्रभावित इलाकों में मदद पहुंचाई जा रही है.

ख़राब मौसम की वजह से अमरोहा और रामपुर जनपदों में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है. मुरादाबाद और संभल में सभी स्कूल खुले हैं. हालांकि आज भी मौसम विभाग की तरफ से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंधी और तूफ़ान की आशंका जताई जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
फाजिल्का में रेत की ट्रॉली रोकने पर हुआ बवाल, दो पुलिसकर्मी घायल
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
पंजाब: फाजिल्का में 17 साल के नाबालिग की संदिग्ध मौत, नशे का मुद्दा उठा
कंपनी का डायरेक्टर बनकर बैंक से 5 करोड़ की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
कंपनी का डायरेक्टर बनकर बैंक से 5 करोड़ की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget