एक्सप्लोरर

कानपुर: मुसलाधार बारिश में ताश के पत्तों की तरह गिरी तीन मंजिला इमारत

फीलखाना थाना क्षेत्र कमला टावर के पास यह तीन मंजिला इमारत बहुत ही सकरी गलियों के बीच बनी हुई थी. काफी पुरानी हो जाने की वजह से बहुत ही जर्जर स्थिति में थी. इमारत के सुरक्षित हिस्से में परिवार रह रहा था.

कानपुर: कानपुर में लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश ने जन-जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है. इस बारिश में एक 80 साल पुरानी तीन मंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह गिर गई. अचानक गिरी इमारत में दो लोग फंस गए. स्थानीय लोगों ने उन्हें किसी तरह बाहर निकाला. इमारत गिरने के बाद आप पास रह रहे लोगों में भी दहशत का माहौल बना हुआ है.

फीलखाना थाना क्षेत्र कमला टावर के पास यह तीन मंजिला इमारत बहुत ही सकरी गलियों के बीच बनी हुई थी. काफी पुरानी हो जाने की वजह से बहुत ही जर्जर स्थिति में थी. इमारत के सुरक्षित हिस्से में परिवार रह रहा था. यह बिल्डिंग स्वर्गीय राम प्रसाद मिश्रा की थी, रामप्रसाद मिश्रा की मौत के बाद बिल्डिंग में बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था, रामप्रसाद के तीन बेटे और दो बेटियां हैं.

मंगलवार को सुबह हुई मुसलाधार बारिश में इमारत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया. सुबह का वक्त होने की वजह से गली में कोई मौजूद नहीं था वर्ना लोगों की जान भी जा सकती थी. जैसे ही इमारत गिरी चारो तरह हड़कंप मच गया. इमारत में फंसे आनंद और अंकिता मदद के लिए चिल्लाने लगे. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और दूसरी मंजिल में फंसे आनंद और अंकिता को बाहर निकाला.

मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिग्रेड की टीम ने इमारत के मलबे को गिरा दिया. मकान में रहने वाले लोगो को सुरक्षित स्थानों में भेज दिया गया है.एडीएम सिटी सतीश पाल के मुताबिक यह मकान जर्जर हालत में था, बारिश की वजह से यह गिरा है. उन्होंने कहा कि पुरानी और जर्जर इमारतों को चिन्हित कर उन्हें नोटिस भेजा जाएगा और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ठहरने को कहा जाएगा. इसमें दो लोग फंसे थे उन्हें निकाल लिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची
Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: स्पीड में भाग रहे प्रशांत किशोर, BJP की टेंशन बढ़ी, देखें आंकड़े
बांकीपुर LIVE: स्पीड में भाग रहे प्रशांत किशोर, BJP की टेंशन बढ़ी, देखें आंकड़े
'तुम निकलोगे तो मार देंगे', पप्पू यादव सुूबह से 4 बार मिली धमकी!
'तुम निकलोगे तो मार देंगे', पप्पू यादव सुूबह से 4 बार मिली धमकी!
दतिया उपचुनाव: हैरान करने वाले हैं पांचवें राउंड के रुझान, पलट गया गेम
दतिया उपचुनाव: हैरान करने वाले हैं पांचवें राउंड के रुझान, पलट गया गेम

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget