एक्सप्लोरर

अमरोहा: भीषण बारिश के चलते गिरे मकान, तीन की दबकर मौत

अमरोहा जनपद के बछरायूं थाना इलाके के गांव देहरी बुजुर्ग में देर रात करीब दो बजे जिलेराम का पुराना कच्चा मकान बारिश के चलते भरभराकर गिर पड़ा. मकान के मलबे के नीचे दबकर मकान के अंदर सो रही जिलेराम की पत्नी नीरज उम्र 30 वर्ष और जिलेराम की सास और नीरज की मां कश्मीरी देवी 60 वर्षीय की मौत हो गई

मुरादाबाद : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिन से हो रही बारिश अब लोगों के लिए जान लेवा साबित हो रही है. अमरोहा में बारिश की वजह से मकान गिरने से अब तक तीन महिलाओं की मौत हो चुकी है.वहीँ संभल में मकान गिरने से लगभग 8 लोग घायल हो चुके हैं. जगह-जगह लोगों के मकान तो गिर ही रहे हैं, सरकारी स्कूलों की जर्जर इमारतें भी इस बारिश में गिरी हैं. मुरादाबाद में तीन और रामपुर में दो मकान इस बारिश में गिर चुके हैं.

अमरोहा में मां-बेटी सहित 3 की दबकर मौत

अमरोहा जनपद के बछरायूं थाना इलाके के गांव देहरी बुजुर्ग में देर रात करीब दो बजे जिलेराम का पुराना कच्चा मकान बारिश के चलते भरभराकर गिर पड़ा. मकान के मलबे के नीचे दबकर मकान के अंदर सो रही जिलेराम की पत्नी नीरज उम्र 30 वर्ष और जिलेराम की सास और नीरज की मां कश्मीरी देवी 60 वर्षीय की मौत हो गई. जबकि दो बच्चों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है.

इस हादसे में दर्द नाक बात ये है की हादसे में मरी कश्मीरी देवी दो दिन पहले ही अपनी बेटी नीरज का हालचाल जानने उसके ससुराल देहरी बुजुर्ग गांव में पहुंची थी, जहां उसकी मकान गिरने से मौत हो गयी. एक अन्य घटना में अमरोहा के ही डिडौली थाना इलाके के पायंती कला गांव में जायदा नाम की महिला की भी मकान गिरने से दब कर मौत हो गई, जबकि परिवार की दो महिलाएँ घायल हुई हैं. अमरोहा के ही हसनपुर इलाके में एक सरकारी प्राथमिक स्कूल की भी ईमारत बारिश कि वजह से गिर गई, गनीमत ये रही की स्कूल की ईमारत रात में गिरी जिसकी वजह से कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है.

संभल में मकान गिरने से 8 घायल

संभल में अलग-अलग जगहों पर अब तक लगभग चार मकान गिर चुके हैं, जिस में आठ लोगो बुरी तरह घायल हो चुके हैं. मकान गिर जाने से लोगों के सामने रहने का संकट पैदा हो गया है, अब लोग किराये के मकान में रहने को मजबूर हैं. यहां पीड़ितों का आरोप है की उन्हें कोई सरकारी मदद नहीं मिल रही है. बारिश से मुरादाबाद में भी अब तक तीन मकान गिर चुके हैं लेकिन यहां कोई जन हानि नहीं हुई है. इसके अलवा रामपुर में भी दो जगहों पर मकान गिरने की सूचना है लेकिन कोई जनहानि यहां भी नहीं हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
'लड़ाई जारी रहेगी...', पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल
'लड़ाई जारी रहेगी...', पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
हिमाचल: विभिन्न विभागों में भरे जाएंगे 14 हजार से अधिक पद, पढ़ें सुक्खू कैबिनेट के बड़े फैसले
हिमाचल: विभिन्न विभागों में भरे जाएंगे 14 हजार से अधिक पद, पढ़ें सुक्खू कैबिनेट के बड़े फैसले

वीडियोज

'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'तमिल संस्कृति पर हमला नहीं होने देंगे', परिसीमन को लेकर मोदी सरकार पर भड़के राहुल गांधी
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget