एक्सप्लोरर

बिहार: नेताओं के बीच शुरू हुई 'यात्रा कंपटीशन', नीतीश की काट में तेजस्वी और चिराग का है ये प्लान

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कई नेता यात्रा निकालने जा रहे हैं. 23 फरवरी से तेजस्वी यादव बेरोजगारी हटाओ यात्रा निकालने जा रहे हैं. चिराग पासवान भी बिहार यात्रा पर निकल रहे हैं. बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं.

पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यात्रा की राजनीति शुरू हो गई है. लालू यादव के बेटे और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव 23 फरवरी से बेरोजगारी हटाओ यात्रा की शुरुआत करने वाले हैं. इसके लिए बाकायदा रथ तैयार किया गया. हालांकि तेजस्वी का रथ ही विवादों में आ गया है. दूसरी तरफ लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान भी अप्रैल में गांधी मैदान में होने वाली रैली के लिए बिहार में यात्रा पर निकल रहे हैं.

चिराग पासवान ने कहा, "दिल्ली चुनाव के बाद बिहार में विकास के नाम पर चुनाव होंगे तो इसका सीधा फायदा बिहारवासियों को मिलेगा. मुझे विश्वास है कि बिहार का चुनाव सिर्फ विकास के एजेंडे पर ही होगा. 21 फरवरी से शुरू हो रही बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट यात्रा का मकसद बिहार को विकास के पहिए से जोड़ना है."

वहीं जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार भी यात्रा पर निकले हुए हैं. कन्हैया सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ बिहार के सभी जिलों में रैली कर आम जनता से संवाद कर रहे हैं. हालांकि, कन्हैया की इस यात्रा का जमकर विरोध किया जा रहा है. यहां तक की कई जगह यात्रा पर हमले भी किए गए.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सत्ता में आने से पहले से यात्रा करते रहे और शासन में आने के बाद भी यात्रा करते रहे हैं. नीतीश का लोगों से संवाद करने का तरीका बेहद फायदेमंद रहा. नीतीश की जल जीवन हरियाली यात्रा हाल ही में खत्म हुई है.

तेजस्वी यादव भी सता से हटने के बाद कई यात्रा पर निकले लेकिन कोई यात्रा पूरी नहीं कर पाए. अब एक बार फिर से वे यात्रा शुरू करने जा रहे हैं. दूसरी तरफ आरएलएसपी नेता और पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा भी चुनाव से पहले यात्रा पर निकले.

जेडीयू नेता और भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने तेजस्वी की यात्रा पर सवाल उठाए हैं. अशोक चौधरी ने कहा कि "अभी तक तो उनकी कोई यात्रा पूरी नहीं हुई है. जब से नेता प्रतिपक्ष बने हैं, सभी यात्रा इनकी बीच रास्ते मे बंद हो रही हैं. तेजस्वी यादव अब बेरोजगारी यात्रा लेकर निकाल रहे हैं लेकिन वे पहले ये बताएं कि पिछले 15 साल में उन्होंने कितने रोजगार दिए हैं."

चौधरी ने आगे कहा, "आपके शासनकाल में खूब जाति उन्माद हुआ. पहले इन सब चीजों का जवाब दें. चुनाव है तो कई यात्राएं निकलेंगी लेकिन जनता जानती है कि 15 सालों में नीतीश कुमार ने प्रदेश को आगे ले जाने का काम किया. उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम किया है."

ये भी पढ़ें

नई पार्टी बनाने के सवाल पर बोले प्रशांत किशोर- मैं न किसी के साथ खड़ा हूं और न किसी के विरोध में जेडीयू ने किया प्रशांत किशोर पर पलटवार, आरसीपी सिंह बोले- नीतीश कुमार को किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
मुंबई में साइबर फ्रॉड के बड़े रैकेट का खुलासा, 6 गिरफ्तार
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित
हिमाचल में कल से मानसून सत्र, कुल 10 बैठकें निर्धारित

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
‘मैं क्राउडफंडिंग के लिए तैयार, वो...’, लद्दाख वायरल महिला पर भड़के रिटायर आर्मी ऑफिसर
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget