एक्सप्लोरर

योगी सरकार ने रखा 'इलाहाबाद' का नाम बदलने का प्रस्ताव, विपक्ष ने जताया विरोध

कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी ने कहा, ''बीजेपी सरकार काम कोई नहीं करती है बस नाम बदलने पर भरोसा रखती है. इलाहाबाद का एक इतिहास, सभ्यता और प्रशासनिक वजूद रहा है उसको ख़त्म किया जा रहा है. हम लोगों को उसकी गरिमा को कम होने से रोकना चाहिए.''

लखनऊ: एक तरफ यूपी की योगी सरकार इलाहाबाद का नाम जल्द ही बदलकर प्रयागराज करने की कवायद में लगी हुई है वहीं सरकार के इस फैसले पर कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी ने अपना विरोध दर्ज कराया है. उन्होंने कहा, ''बीजेपी सरकार काम कोई नहीं करती है बस नाम बदलने पर भरोसा रखती है. इलाहाबाद का एक इतिहास, सभ्यता और प्रशासनिक वजूद रहा है उसको ख़त्म किया जा रहा है. हम लोगों को उसकी गरिमा को कम होने से रोकना चाहिए.''

प्रमोद तिवारी ने कहा कि इलाहाबाद का नाम बदलकर योगी सरकार क्या करना चाहती है ये तो वो ही जानें. मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि वो नाम बदलने से पहले इलाहाबाद की खोई हुई राजनीतिक, सांस्कृतिक और  प्रशासनिक गरिमा है उसे वापस कर दें.

बता दें कि इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज करने के प्रस्ताव पर कुंभ मेले की मार्गदर्शक समिति ने भी मुहर लगा दी है. गवर्नर राम नाइक की अध्यक्षता में इलाहाबाद के सर्किट हाउस में हुई बैठक में सीएम योगी ने इसका प्रस्ताव रखा था. सीएम योगी के इस प्रस्ताव पर गवर्नर राम नाइक ने भी मुहर लगा दी और प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट से पास कराकर अपने पास भेजने को कहा.

बता दें कि इलाहाबाद में यूपी सरकार के कई विभागों के मुख्यालय हैं इससे इस शहर के अहमियत का अंदाजा लगाया जा सकता है. इस शहर का प्राचीन नाम प्रयाग भी है. प्रयाग को तीर्थराज के नाम से भी जाना जाता है.

इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और अखाड़ों के साधू-संतों की मौजूदगी में सीएम योगी ने प्रयागराज नाम रखे जाने का प्रस्ताव जल्द ही कैबिनेट में रखे जाने का एलान किया है. उन्होंने बैठक में मौजूद लोगों को भरोसा दिलाया कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो दशहरे से पहले होने वाली कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी. बैठक के लिए पूर्व सीएम अखिलेश यादव और मायावती को भी न्यौता भेजा गया था, लेकिन वह दोनों ही इलाहाबाद नहीं आए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में मानसूनी राहत जारी, आज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; अगले 3 दिन में गिरेगा तापमान
दिल्ली में मानसूनी राहत जारी, आज बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट; अगले 3 दिन में गिरेगा तापमान
योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
योगी सरकार में खेल क्रांति! वाराणसी में आकार ले रहा विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
यूपी के लाखों शिक्षकों-कर्मचारियों को तोहफा, योगी सरकार देगी 1 करोड़ तक का बीमा कवर
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी
योगी सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन से जुड़े मामलों की सुनवाई अब थ्री-मेंबर बेंच करेगी

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget