एक्सप्लोरर

आगरा की सड़कों पर आवारा जानवरों का आतंक, रोजाना हो रही है दुर्घटनाएं

आवारा जानवर सड़को पर चौराहों पर अक्सर आपस मे भीड़ जाते है और आस पास से गुजर रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लेते हैं. हैरान करने वाली बात ये है कि इन पर आगरा नगर निगम का कोई ध्यान नही है.

आगरा: आगरा में इन दिनों आवारा जानवरों से लोगों को बहुत परेशानी हो रही है. ये जानवर सड़को पर घूमते रहते है जिस कारण आए दिन घटना दुर्घटना हो जाती है. आवारा जानवर सड़को पर चौराहों पर अक्सर आपस मे भीड़ जाते है और आस पास से गुजर रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लेते हैं. हैरान करने वाली बात ये है कि इन पर आगरा नगर निगम का कोई ध्यान नही है.

कुछ दिनों पहले आगरा के थाना एत्माउद्दौला छेत्र मै आवारा सांड आपस मे भिड़ गए और वहां खड़े एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया. जिससे उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. आगरा के स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़कों पर बहुत संख्या में आवारा पशु है और आते जाते लोगों को अपना शिकार बना लेते हैं जिससे कई लोगो को चोट भी आई हैं.

आम तौर पर सड़क पर जाने से लोगों को डर लगता है. बच्चे भी स्कूल आने जाने में कतराने लगे हैं. इतना ही नहीं ये जानवर सड़क पर निकल रहे वाहनों को भी नुकसान पहुंचाते हैं. कई बार नगर निगम में शिकायत की है पर कोई भी ध्यान नहीं देता है.

वहीं भाजपा के पार्षद का कहना है कि नगर निगम के सदन में इस मामले को रखा गया है जल्द इसका समाधान निकाला जाएगा. गौशाला बना कर आवारा जानवरो के लिए स्थान बनाया जाएगा. इस पर आगरा के मेयर नवीन जैन का कहना है कि आवारा जानवर सड़कों पर है जिसके लिए नगर निगम की और से यमुना पार क्षेत्र में जमीन देखी है जल्द ही गौशाला बनवाई जाएगी जिसमें करीब एक हजार गाय बैल और सांडों को रखा जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
रौशन यादव के परिवार से मिले प्रशांत किशोर, जेल में हुई थी मौत
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
योगी सरकार की युवाओं को सौगात, कौशल संपर्क QR कोड की शुरुआत
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार
'सपा के कार्यकाल में नकल...', सांसद बृजलाल का अखिलेश यादव पर पलटवार

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget