एक्सप्लोरर

प्रयागराज में खुले धार्मिक स्थल और शॉपिंग मॉल्स, सोशल डिस्टेंसिंग का रखा जा रहा है खास ख्याल

प्रयागराज में शॉपिंग मॉल्स व धर्मिक स्थलों को खोल दिया गया है. मंदिरों में सोशल डिस्टेंसिंग और थर्मल स्क्रीनिंग के नियमों का पूरा ख्याल रखते हुए लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है. मॉल्स के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए मार्शलों की तैनाती की गई है.

प्रयागराज: अनलॉक 1 में सोमवार से संगम नगरी प्रयागराज के भी सभी शॉपिंग मॉल्स खुल गए हैं. ये शॉपिंग मॉल्स 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दिन से ही बंद चल रहे थे. कोरोना काल में दोबारा खुल रहे शॉपिंग मॉल्स में लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर खास इंतजाम किए गए हैं. प्रयागराज के सिविल लाइन्स इलाके के विनायक सिटी सेंटर शॉपिंग मॉल में एन्ट्री गेट पर ही लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही है. इसके साथ ही उनके हाथों को ऑटोमेटिक मशीन से सेनेटाइज किया जा रहा है. मॉल्स के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिए मार्शलों की तैनाती की गई है.

सोशल डिस्टेंसिंग का करना होगा पालन हांलाकि, सोमवार को पहले दिन उस तरह की चहल पहल नजर नहीं आ रही है, जो कि आम दिनों में दिखाई देती थी. सभी मॉल्स के मल्टीप्लेक्स और किड्स जोन फिलहाल बंद रहेंगे. इसके साथ ही शॉपिंग मॉल्स के अंदर के शोरुम भी प्रशासन द्वारा तय किए गए रोस्टर के मुताबिक ही खुलेंगे. रेस्टोरेंट्स में सिर्फ 50 फीसदी सीटें ही भरी जाएंगी. यहां प भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा. इसके साथ ही शॉपिंग मॉल्स में 500 से ज्यादा लोग एक बार में अंदर नहीं जा सकेंगे.

खुल गए धार्मिक स्थल तकरीबन 80 दिनों तक बंद रहने के बाद संगम नगरी प्रयागराज के धार्मिक स्थल सोमवार को एक बार फिर खुल गए हैं। धार्मिक स्थलों को स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन के मुताबिक ही खोला गया है और इन जगहों पर लोगों को संक्रमण से बचाने के खास इंतजाम किए गए हैं. प्रयागराज में संगम किनारे स्थित लेटे हुए हनुमान जी के मंदिर में भी सोमवार से दर्शन और पूजा अर्चना शुरू हो गई है. यह दुनिया का इकलौता ऐसा मंदिर है, जहां बजरंग बली लेटी हुई अवस्था मे अपने भक्तों को दर्शन देते हैं.

प्रयागराज में खुले धार्मिक स्थल और शॉपिंग मॉल्स, सोशल डिस्टेंसिंग का रखा जा रहा है खास ख्याल प्रयागराज में खुले धार्मिक स्थल और शॉपिंग मॉल्स, सोशल डिस्टेंसिंग का रखा जा रहा है खास ख्याल

सुरक्षा के कड़े इंतजाम सोमवार को पहले दिन इस मंदिर में खासा सन्नाटा पसरा हुआ है. इक्का दुक्का श्रद्धालु ही मंदिर में दर्शन के लिए आ रहे हैं. हालांकि, यहां सेनेटाइजेशन टनल, ऑटोमेटिक हैंड सेनेटाइजर मशीन और सोशल डिस्टेंसिंग के इंतजाम किए गए हैं. फूल माला व प्रसाद चढ़ाने के साथ ही मूर्तियों को स्पर्श करने पर रोक है. मंदिर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. सोमवार को पहले दिन मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं ने देश और दुनिया के कोरोना मुक्त होने की प्रार्थना की.

कोरोना के खिलाफ जंग में योगी सरकार का पाकिस्तान में जलवा, मशहूर अखबार डॉन के संपादक ने की तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
'तुष्टीकरण में अंधी होकर बहुसंख्यक समाज को अपमानित किया', भूपेंद्र चौधरी का सपा पर हमला
अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
अमित शाह के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का तंज, चिट्टे पर BJP-अकाली दल को घेरा
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज
'बूथ पर पैसा देना हो तो बीमार हो जाते हैं', नीरज कुमार पर अनंत सिंह का तंज

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
Embed widget