एक्सप्लोरर

बीजेपी और आरएसएस प्रायोजित था सवर्ण समुदाय का भारत बंद: तेजस्वी यादव

तेजस्वी ने कहा कि उनकी पार्टी के द्वारा जाति आधारित जनगणना के आंकडे को जारी किए जाने की लगातार मांग के बावजूद केंद्र सरकार की इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है, जो यह दर्शाता है कि उसकी मंशा संविधान और आरक्षण विरोधी है.

पटना: आरजेडी ने केंद्र की एनडीए सरकार पर आरएसएस के एजेंडा को लागू करने के लिए अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के बीच दरार पैदा करने की कोशिश करने का मंगलवार को आरोप लगाया. आरजेडी के शीर्ष नेताओं की बैठक के बाद बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अधिनियम को संविधान की नौवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की. उन्होंने जाति आधारित जनगणना के आंकडे को भी सार्वजनिक करने की मांग की.

तेजस्वी ने कहा कि उनकी पार्टी के द्वारा जाति आधारित जनगणना के आंकडे को जारी किए जाने की लगातार मांग के बावजूद केंद्र सरकार की इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है, जो यह दर्शाता है कि उसकी मंशा संविधान और आरक्षण विरोधी है. उन्होंने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी/एसटी) अधिनियम में संशोधन के विरोध में पिछले सप्ताह सवर्ण समुदाय के भारत बंद को बीजेपी और आरएसएस प्रायोजित होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि यह एससी/एसटी और ओबीसी समूह के बीच एक दरार पैदा करने का एक प्रयास था, जिसे दोनों समुदाय भलिभांति समझ रहे हैं.

यह पूछे जाने पर कि क्या उनकी पार्टी ऊंची जातियों के गरीबों को आरक्षण का लाभ दिए जाने के पक्ष में है, तेजस्वी ने कहा कि हम सबसे पहले, जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग करते हैं. हमे संबंधित जाति समूहों की सटीक सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक स्थिति जाननी चाहिए. वर्तमान में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण का पूरा लाभ नहीं मिला है, जिसके वे हकदार हैं .

आरजेडी की यह बैठक आरजेडी प्रमुख लालू यादव की पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के यहां स्थित सरकारी आवास पर आयोजित की गयी. इसमें आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी भी मौजूद थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
Jharkhand Protest Live: CM सोरेन की छात्रों से अपील- बहकावे में न आएं, 11 अगस्त को BJP का झारखंड बंद
Live: CM सोरेन की छात्रों से अपील- बहकावे में न आएं, 11 अगस्त को BJP का झारखंड बंद
जम्मू-कश्मीर में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? CM उमर अब्दुल्ला ने दिया अपडेट
जम्मू-कश्मीर में कब होगा कैबिनेट का विस्तार? CM उमर अब्दुल्ला ने दिया अपडेट
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
Embed widget