एक्सप्लोरर

बिहार: आधे रास्ते में ही खत्म हुई तेजस्वी यादव की साइकिल यात्रा, खराब मौसम को बताया वजह

तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, ''भारी बारिश, ख़राब मौसम और मौसम विभाग की व्रजपात होने की चेतावनी व आम राय के चलते आगे का साईकिल मार्च स्थगित किया जाता है.''

पटना: तेजस्वी यादव की 'एनडीए भगाओ, बेटी बचाओ' साइकिल यात्रा आधे रास्ते में ही ख़त्म हो गई. गया से जहानाबाद यानि करीब 50 किलोमीटर की यात्रा तय करने के बाद वे पटना वापस लौट गए. कल जहानाबाद से मसौढ़ी तक और परसों मसौढ़ी से पटना तक की प्रस्तावित साइकिल यात्रा कैंसिल हो गई है. इसके पीछे की वजह खराब मौसम को बताय़ा गया है. तेजस्वी यादव ने कहा कि वेदर फ़ोरकास्ट में अगले तीन-चार दिनों तक बारिश की सम्भावना है, इसलिए यात्रा कैंसिल करनी पड़ी.

तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, ''भारी बारिश, ख़राब मौसम और मौसम विभाग की व्रजपात होने की चेतावनी व आम राय के चलते आगे का साईकिल मार्च स्थगित किया जाता है. बारिश में लगातार 35 किलोमीटर साथ चलने के दौरान मीडिया साथियों के विशेष सहयोग, समर्थन, प्रेम और विश्वास के लिए आप सबों का हार्दिक धन्यवाद.''

दरअसल बिहार में इन दिनों बढ़ते अपराध के ग्राफ की वजह से नीतीश कुमार विपक्ष के निशाने पर हैं. तेजस्वी यादव इसी बात को लेकर गया से पटना तक साइकिल यात्रा पर निकले. एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, ''बिहार में रावण रोज सीता जी का अपहरण कर रहा है और दुर्योधन द्रौपदी का चीरहरण कर रहा है. ये रावण और दुर्योधन की सरकार है.'' नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज बिहार पूरे देश में शर्मसार हो रहा है. लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति खराब है. मुजफ्फरपुर शेल्टर हाऊस केस पर सीएम नीतीश की चुप्पी आपराधिक चुप्पी है.

मुजफ्फरपुर जिले के शेल्टर हाऊस कांड के बाद विपक्ष बिहार की समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा को हटाने की मांग कर रहा है. मंजू वर्मा के पति का नाम मुजफ्फरपुर रेप कांड में आया है. बालिका गृह की 34 बच्चियों से रेप की पुष्टि हुई है. संसद में मामला उठने और विपक्ष के दबाव की वजह से ही नीतीश कुमार ने इस मामले को सीबीआई के हवाले किया है. लेकिन जेडीयू का कहना है कि तेजस्वी यादव स्टंट कर रहे हैं और कानून अपना काम कर रहा है.

जेडीयू इसलिए विपक्ष के निशाने पर है क्योंकि मुजफ्फरपुर रेप केस में गिरफ्तार ब्रजेश ठाकुर नाम का शख्स एनडीए से जुड़ा रहा है. साल 2000 में वो चुनाव भी लड़ चुका है. बिहार के रसूखदार नेताओं के साथ उसका उठना बैठना रहा है. ब्रजेश ठाकुर ही उस एनजीओ का संरक्षक है जिस एनजीओ के हवाले बच्चियों की देखभाल की जिम्मेदारी थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
दिल्ली में रफ्तार का कहर! नरेला में मर्सिडीज कार ने महिला को रौंदा
राजौरी: 10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज
10 दिन बंद रही सड़क, अस्पताल न पहु्ंचने पर युवती की मौत; अधिकारी पर गिरी गाज

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget