एक्सप्लोरर

बिहार: जेल में बर्थडे पार्टी मना रहे अपराधी, तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश को घेरा

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि कैदी जेल में बर्थडे पार्टी मना रहे हैं. नीतीश के विधायक डॉक्टरों को धमकी दे रहे हैं. लोग अपराध, एईएस और बाढ़-सूखाड़ से मर रहे हैं. रोज घोटाले हो रहे हैं.

पटना: बिहार में मुख्यमंत्री पद पर जेडीयू ने अपना दावा ठोक दिया है. अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियां तेज हो गई हैं. जेडीयू ने पटना के पार्टी दफ्तर के बाहर एक पोस्टर लगाया है जिसपर 'क्यों करें विचार ठीक तो है नीतीश कुमार' लिखा है. अब इसपर आरजेडी नेता राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव ने निशाना साधा है. राबड़ी देवी ने ट्वीट कर डबल इंजन की सरकार पर निशाना साधा है.

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने ट्वीट किया, ''बातें डबल इंजन की लेकिन यहाँ कोई इनको घिसा-पिटा चक्का भी नहीं दे रहा. नीतीश जी को UPA का शासनकाल याद आ रहा होगा जब लालू जी के अथक प्रयासों से तत्कालीन यूपीए सरकार ने 2004-14 के कार्यकाल में NDA की बिहार सरकार को 1 लाख 44 हज़ार करोड़ की धनराशि आवंटित की थी.''

बिहार: जेल में बर्थडे पार्टी मना रहे अपराधी, तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश को घेरा

बिहार: जेल में बंद अपराधी ने किया बर्थडे पार्टी का आयोजन, वीडियो वायरल होने के बाद 7 जेलकर्मी निलंबित

राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार से सवाल किया कि क्या बिहार की मांग ठुकराने के लिए नरेंद्र मोदी को 39 सांसद दिए हैं. इसका जवाब नीतीश कुमार केंद्र की सरकार से क्यों नही मांगते. आखिर नीतीश कुमार क्यों केंद्र की सरकार से सवाल पूछने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं. उधर राबड़ी देवी के बेटे और बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के विधायक डॉक्टर को धमकाते हैं. मुख्मयंत्री भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण देते हैं.

तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया, ''बिहार के जेलों में कैदी बर्थडे पार्टी मना रहे हैं. बीजेपी के विधायक हाथी पर सवार होकर बंदूक लहरा रहे हैं. नीतीश के विधायक सिविल सर्जन को हड्डी तोड़ने की धमकी देते हैं. डीजीपी को अपनी जान का खतरा है. पुलिसकर्मियों को गोली मारी जा रही है. मुख्यमंत्री भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण देते हैं. अपराध, एईएस और बाढ़-सूखाड़ से लोगों की जान जा रही है. रोज घोटाले हो रहे हैं. असहाय नागरिकों को अपराध से जान गंवानी पड़ती है. सरकार की उदासीनता की वजह से अस्पताल जान गंवाने की जगह बन गए हैं. मुख्यमंत्री अपराधी, माफिया, रेपिस्ट और भ्रष्ट लोगों को संरक्षण देते हैं. लेकिन कोई बात नहीं, नीतीश कुमार की मीडिया जंगलराज और कुशासन को मैनेज कर रही है.'' तेजस्वी ने इसको लेकर सीएम नीतीश से जवाब मांगा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
बाराबंकी में विवाहिता से गैंगरेप, 8 दिन तक बनाया बंधक
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
रोहिणी आचार्य का विजेंद्र यादव पर हमला, 'बड़ी बेशर्मी से...'
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget