एक्सप्लोरर

गोपालगंज गैंग वॉर मामला: हत्या के आरोपी के बहाने तेजस्वी का नीतीश पर हमला, कही ये बड़ी बात

गोपालगंज गैंग वॉर मामले को लेकर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर हमला बोला.उन्होंने कहा कि अपराधी को बचाने की कोशिश की जा रही है.

 

पटना: गोपालगंज गैंग वॉर का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. वहीं इस मामले को लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा. तेजस्वी यादव ने कहा कि विधायक अमरेंद्र पांडे उर्फ पप्पू पांडे रहे आदतन अपराधी रहे हैं. लगातार कई हत्याकांड में उनके खिलाफ साक्ष्य हैं और उनके नाम एफआईआर दर्ज है.

नीतीश कुमार अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं-तेजस्वी

तेजस्वी ने कहा कि लॉकडाउन में नीतीश कुमार अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रहे हैं. तेजस्वी ने कहा कि पुलिस कहती है हमारे पास साक्ष्य नहीं है पर एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स उत्तर प्रदेश) की रिपोर्ट के मुताबिक 20 मार्च 2018 को प्रदेश में गोपालगंज के सक्रिय माफिया सतीश पांडे को गिरफ्तार किया था. सतीश पांडे अमरेंद्र पांडे का बड़ा भाई है. उसके बयान के मुताबिक साल 2014 में अमरेंद्र पांडे और उसके साथी अजय मिश्रा ने प्रतिष्ठित नेता कृष्णा शाही पर हमला किया.

अपराधियों की कोई जाति या धर्म नहीं

तेजस्वी यादव ने कहा कि पुलिस को मामले की सारी जानकारी है. पुलिस उन्हें बचाने में लगी हुई है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्यों पुलिस सबूत नहीं जुटा पा रही है. उन्होंने कहा कि अमरेंद्र पांडे का तीन महीने का कॉल रिकॉर्ड निकालो. साथ ही पुलिस को उनकी Whatsapp डिटेल भी निकालनी चाहिए. उन्होंने कहा कि मामले को लेकर डीजीपी ने एक बयान तक नहीं दिया जिसके अंदर लॉ एंड ऑर्डर है. यह कौन सी मजबूरी है. तेजस्वी ने कहा कि ये मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी है कि वह लोगों को न्याय दिलवाएं. तेजस्वी ने कहा कि अपराधियों की एक ही जात और धर्म है और वो है अपराध.

चुनाव को लेकर बोले तेजस्वी

चुनाव को लेकर तेजस्वी ने कहा कि हमारा फोकस चुनाव पर अभी एकदम नहीं है. इस मामले में इलेक्शन कमीशन ने कुछ नहीं बोला है. इलेक्शन कमीशन अगर सभी राजनैतिक दलों को बुलाकर बात करता है तो उसमें हम अपनी राय देंगे. लेकिन अभी यह राय देने का वक्त नहीं है.

ये भी पढ़ें-

सच्चाई का सेंसेक्स: लॉकडाउन में गरीबों को फ्री में सब्जी दे रहा एक शख्स? जानिए दावे का सच क्या है

जम्मू-कश्मीर में ट्रांस्पोटर्स की भूख हड़ताल शुरू, पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget