एक्सप्लोरर

राबड़ी देवी के बंगले पर नीतीश के लिए 'नो एंट्री' का बोर्ड चाहते हैं तेज, जेडीयू बोली- वहां छापे पड़ते हैं

तेज प्रताप यादव की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए जेडीयू प्रवक्ता और पार्षद नीरज कुमार ने आज कहा कि उनके घर पर आए दिन सीबीआई, आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय के छापे पड़ते रहते हैं. ऐसी जगह पर कौन जाना चाहेगा?

पटना: आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव ने कहा है कि वह अपनी मां के घर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए ‘नो एंट्री ’ का बोर्ड लगवाना चाहते हैं. उनका यह बयान पार्टी के रुख से मेल खाता है कि जेडीयू अध्यक्ष नीतीश के लिए महागठबंधन में वापसी का दरवाजा बंद है. महागठबंधन में कांग्रेस भी शामिल है. तेज प्रताप यादव की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए जेडीयू प्रवक्ता और पार्षद नीरज कुमार ने आज कहा कि उनके घर पर आए दिन सीबीआई, आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय के छापे पड़ते रहते हैं. ऐसी जगह पर कौन जाना चाहेगा?

लालू यादव के बड़े बेटे ने उनकी मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को आवंटित 10, सर्कुलर रोड स्थित आवास के बाहर कल संवाददाताओं से कहा कि मैं यहां इस बंगले पर नीतीश कुमार अंकल के लिए नो एंट्री का बोर्ड लगवाना चाहता हूं. राबड़ी देवी का आवास मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास 1, अणे मार्ग से थोड़ी दूरी पर ही है.

तेज प्रताप यादव अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव के बीते सप्ताह दिए गए बयान के बारे में सवालों का जवाब दे रहे थे. तेजस्वी यादव ने कहा था कि नीतीश कुमार के लिए दरवाजे बंद हैं. ऐसा कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में असहज महसूस कर रहे हैं. गौरतलब है कि आरजेडी ने अगले विधानसभा चुनाव के लिए तेजस्वी यादव का नाम मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए तय किया है.

तेजस्वी यादव ने उन खबरों की पृष्ठभूमि में यह बयान दिया जिसमें कहा जा रहा है कि बीजेपी से रिश्ते तोड़ने के बाद कांग्रेस नीतीश कुमार को फिर से गठबंधन में शामिल करना चाहती है. एक सवाल के जवाब में तेज प्रताप ने साप किया कि वह लोकसभा चुनाव लड़ने नहीं जा रहे क्योंकि उनकी बिहार से बाहर निकलने की कोई इच्छा नहीं है. उन्होंने कहा कि वह अगला विधानसभा चुनाव लड़ेंगे.

तेज प्रताप यादव की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर नीरज कुमार ने कहा कि आरजेडी नेता ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया है वह उनके संस्कारों को दिखाती है. वह अपने छोटे भाई के मुकाबले कम तवज्जो मिलने को लेकर हताश दिखाई देते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सौरव-आशुतोष को एक मिनट भी जेल में...', CJP ने किया हाईकोर्ट का रुख
'सौरव-आशुतोष को एक मिनट भी जेल में...', CJP ने किया हाईकोर्ट का रुख
लखनऊ के ऐशबाग में 75 फीट के रावण का होगा दहन, कई VVIP होंगे शामिल
लखनऊ के ऐशबाग में 75 फीट के रावण का होगा दहन, कई VVIP होंगे शामिल
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
J&K: MBBS-BDS इंटर्न को CM अब्दुल्ला का तोहफा, स्टाइपेंड बढ़ाकर किया 25000
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, UP पुलिस ने नागपुर से पकड़ा
Embed widget