एक्सप्लोरर

राबड़ी देवी के साथ तस्वीर पोस्ट कर तेजप्रताप ने लिखा- 'मां आपके प्यार का ऋणी रहूंगा, पापा आपकी याद आ रही'

तेजप्रताप ने ट्विटर पर मां राबड़ी देवी के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मां आपके प्यार का ऋणी रहूंगा,

पटना: राष्‍ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अपने निराले अंदाज के लिए जाने जाते हैं. कई बार उनके बारे में दिलचस्प जानकारी उनके ट्विटर अकॉउंट से पता चलता है. कोरोना संक्रमण काल में भी वे ट्विटर पर एक्टिव हैं. उन्होंने अपनी मां और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ एक तस्वीर साझा की है.

तेजप्रताप यादव ने जो ट्वीट किया उसमें उन्होंने चार तस्वीरें शेयर की हैं , जिसमें मां राबड़ी तेजप्रताप यादव के बालों में तेल लगाती हुई दिखाई दे रही हैं. तेजप्रताप ने इस तस्वीर के साथ लिखा, ''मां..! आपके प्यार का ऋणी रहूंगा. पापा आपकी याद आ रही है.''

इससे पहले आज दिन में तेजप्रताप ने एक और वीडियो शेयर किया था. तेज प्रताप ने बांसुरी पर भजन बजाता अपना वीडियो पोस्‍ट किया था. साथ ही बिहार के बाहर फंसे बच्‍चों व कामगारों को लाने के लिए मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से पहल की तंज भरी अपील की है. नीतीश कुमार की ओर इशारा करते हुए उन्‍होंने लिखा है कि वे संघी ईंट से दबी अपनी अंतरात्‍मा को जगाएं. इसके कुछ दिनों पहले वे नीतीश कुमार की सद्बुद्धि के लिए हवन-यज्ञ भी कर चुके हैं.

लालू प्रसाद यादव को लेकर परिवार परेशान है

बता दें कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद के स्वास्थ्य को लेकर उनके परिजन चिंतित हैं. इस बीच, रांची के रिम्स के मेडिसिन वॉर्ड में एक मरीज के कोरोना संक्रमित होने के बाद परिजन परेशान हो गए हैं. लालू प्रसाद के पुत्र और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि लालू जी का इलाज कर रहे डॉक्टरों का कोरोना संक्रमित शख्स के संपर्क में आने की खबर चिंताजनक है.

तेजस्वी ने मंगलवार को ट्वीट किया, "मेरे पिताजी लालू प्रसाद जी का इलाज कर रहे डॉक्टर के कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने और उन्हें क्वोरंटीन करने संबंधित खबरों के बारे में जानना तनावपूर्ण और चिंताजनक है. मैं 12 करोड़ बिहारवासियों की चिंताओं को इसके साथ सम्मिलित करते हुए यह सोचकर तनाव में हूं कि वह 72 वर्ष की उम्र में कई क्रॉनिक बीमारियों से जूझते हुए कोरोना जैसी महामारी के लिए सबसे अधिक असुरक्षित हैं. उन्हें अत्यधिक सुरक्षा और सावधानी चाहिए। जिस किसी के पास परिवार होता है, वही ऐसे दर्द और तनाव को समझ सकता है, जिससे हम गुजर रहे हैं."

उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद का इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है. लालू का इलाज डॉक्टर उमेश प्रसाद कर रहे हैं. उनके मेडिसीन वार्ड में भर्ती एक मरीज में सोमवार को कोराना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिसके संपर्क में डॉ़ उमेश प्रसाद भी थे. चारा घोटाले के कई मामलों में सजा काट रहे लालू प्रसाद स्वास्थ्य कारणों से रिम्स में भर्ती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर ट्रस्ट की जिम्मेदारी मिलते ही कृष्ण मोहन की पहली प्रतिक्रिया, 'कहीं न कहीं...'
राम मंदिर ट्रस्ट की जिम्मेदारी मिलते ही कृष्ण मोहन की पहली प्रतिक्रिया, 'कहीं न कहीं कमी रह गई'
2 इस्तीफे, 8 गिरफ्तार, कब सुलझेंगे के उलझे तार? चंपत-अनिल पर फैसले के बाद उठ रहे ये 5 सवाल
2 इस्तीफे, 8 गिरफ्तार, कब सुलझेंगे के उलझे तार? चंपत-अनिल पर फैसले के बाद उठ रहे ये 5 सवाल
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
इस्तीफा मंजूर फिर भी अनिल मिश्रा, चंपत राय रहेंगे मेंबर! जानें- राम मंदिर ट्रस्ट का नियम
इस्तीफा मंजूर फिर भी अनिल मिश्रा, चंपत राय रहेंगे मेंबर! जानें- राम मंदिर ट्रस्ट का नियम

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग में 74 से 125 पर पहुंचा भारत, खरगे का मोदी सरकार पर हमला, जानें पाकिस्तान का क्या हाल
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; 300 से ज्यादा की उड़ानों में देरी
मुंबई में लगातार बारिश से फ्लाइट ऑपरेशन प्रभावित, 17 से फ्लाइटें रद्द; इतनी उड़ानों में देरी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
ममता बनर्जी के जिन सांसदों ने दिया था इस्तीफा, बंगाल में राज्यसभा की उन 3 सीटों पर चुनाव का ऐलान
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी विदाई के बीच ईरान से आया ये खास मैसेज, याद रखेगा भारत
Embed widget