एक्सप्लोरर

भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए कर रहे हैं टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल: अखिलेश यादव

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को इलेक्ट्रॉनिक प्वाइंट ऑफ सप्लाई (ई-पीओएस) मशीन योजना के तहत खाद्य वितरण का शुभारंभ किया. उन्होंने कहा कि यूपी सरकार की कोशिश है कि आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर ज्यादा से ज्यादा गरीबों को लाभ पहुंचाया जा सके. लखनऊ स्थित लोकभवन में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने इस योजना की शुरुआत करते हुए यह बातें कही. उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए हम तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं. जनता को लाभ देना बड़ी चुनौती है.

सीएम अखिलेश यादव ने कहा, "मैं समझता हूं कि रतन टाटा का यूपी से गहरा रिश्ता बनता जा रहा है. अखिलेश ने कहा कि टाटा से और ज्यादा काम करने की प्रेरणा मिलती है." सरकार की उपलब्धियों गिनाते हुए उन्होंने कहा कि एसपी सरकार हर क्षेत्र में काम कर रही है. समाजवादी पेंशन में भी तकनीक का प्रयोग किया गया. अब स्मार्टफोन जनता से भी जुड़ेंगे. अभी इसकी शुरुआत शहरी क्षेत्र से हो रही है. बाद में यह गांवों तक भी पहुंचेगा.

भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए कर रहे हैं टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल: अखिलेश यादव

तकनीक के इस्तेमाल से भ्रष्टाचार पर लगाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादियों ने तकनीक के इस्तेमाल से भ्रष्टाचार पर लगाम लगाई है. लैपटॉप इतने बांट दिए हैं कि किसी प्रदेश में इतने लैपटॉप नहीं बांटे गए. लोग सपना दिखा रहे हैं और हम काम कर रहे हैं.

इस मौके पर मौजूद टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा ने कहा कि उत्तर प्रदेश लगातार विकास कर रहा है. अखिलेश काफी प्रगतिशील मुख्यमंत्री हैं. वह प्रदेश में नित नए विकास कर रहे हैं. अखिलेश अब मुझे करीबी दोस्त लगने लगे है. उनसे जुड़ना मेरे लिए सम्मान की बात है.

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने कहा, "प्रदेश सरकार टाटा ट्रस्ट के सहयोग से इस परियोजना को लखनऊ नगर की 675 राशन की दुकानों पर चला रही है. जहां ई-पीओएस मशीन के माध्यम से लाभार्थियों को अनाज उपलब्ध कराया जा रहा है. इसकी सफलता के बाद परियोजना का चरणबद्ध विस्तार करने का फैसला किया गया है."

ज्यादा से ज्यादा प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल है भ्रष्टाचार का इलाज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भ्रष्टाचार खत्म करने के लिये प्रौद्योगिकी के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल पर जोर देते हुए आज कहा कि हम जितना प्रौद्योगिकी से जुड़ेंगे उतना ही गरीबों को लाभ पहुंचाने में कामयाब होंगे.

मुख्यमंत्री ने ईपीओएस योजना की शुरुआत करते हुए कहा कि विभिन्न जनसम्पर्क कार्यक्रमों में खासकर जनता से उसकी समस्याओं के बारे में पूछा गया तो लोगों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली में खामियों को ठीक करने पर सबसे ज्यादा जोर दिया. इसके लिये ईपीओएस योजना शुरू की जा रही है जिससे खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने में बहुत मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि जहां तक भ्रष्टाचार और बुराई का सवाल है तो उसे दूर करने के लिये हमें प्रौद्योगिकी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना होगा. हम तकनीक से जितना ज्यादा जुड़ेंगे, उतना ही गरीबों को लाभ पहुंचाने में सफल रहेंगे.

भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए कर रहे हैं टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल: अखिलेश यादव

अखिलेश ने इस मौके पर मौजूद टाटा संस के अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा की मदद और हौसलाअफजाई का धन्यवाद देते हुए कहा कि पहले चरण में टाटा ट्रस्ट्स की सहायता से लखनऊ शहर में 675 राशन की दुकानों पर ईपीओएस मशीने लगायी गयीं, जिनसे वितरण का कार्य किया जा रहा है.

खाद्यान्न वितरण व्यवस्था होगी पारदर्शी: अखिलेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को लोक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में ईपीओएस योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि इससे खाद्यान्न वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाने में बहुत मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को चुस्त-दुरुस्त, पारदर्शी और उपभोक्ताओं के हित में बनाने के लिए लगातार काम कर रही है.

कार्यक्रम में शिरकत करने आए टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन रतन टाटा का आभार जताते हुए अखिलेश ने कहा कि आज से लगभग एक साल पहले प्रदेश सरकार और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विभिन्न क्षेत्रों जैसे कृषि, स्वास्थ्य, न्यूट्रिशन, शिक्षा, माइग्रेंट लेबर आदि में साथ मिलकर काम करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे. ईपीओएस योजना इसी के अंतर्गत टाटा ट्रस्ट्स के सहयोग से लागू की जा रही है.

दिक्कतों से निजात दिलाने में यह योजना बेहद कारगर

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में टाटा का नाम भरोसे का दूसरा नाम है, जो सदियों की ईमानदार मेहनत का नतीजा है. उन्होंने कहा कि इस समझौते में शामिल योजनाओं को लागू करने में टाटा ट्रस्ट्स ने बहुत सहयोग किया है. आम लोगों को पीडीएस से संबंधित दिक्कतों से निजात दिलाने में यह योजना बेहद कारगर साबित होगी.

पहले चरण में टाटा ट्रस्ट्स की सहायता से लखनऊ शहर में 675 राशन की दुकानों पर ईपीओएस मशीनें लगाई गईं, जिनसे वितरण का कार्य किया जा रहा है. आगे प्रदेश के शहरी इलाकों की 1500 राशन की दुकानों, जिनमें हर जिले के कुछ टाउन एरिया के साथ ग्रामीण इलाके भी शामिल हैं, में भी इनके माध्यम से वितरण का कार्य किया जाएगा. दूसरे चरण में प्रदेश के सभी शहरी इलाकों को शामिल किया जाएगा. इन दोनों चरणों की समीक्षा के बाद यह योजना पूरे प्रदेश में लागू की जाएगी.

यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार तथा टाटा ट्रस्ट्स के सहयोग से कुछ दिन पूर्व सर्वाधिक एनीमिया प्रभावित 10 जनपदों में डबल फोर्टिफाइड नमक का वितरण शुरू किया जा चुका है. इससे इन जनपदों की जनता को अब यह नमक उपलब्ध हो गया है, जो उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद कर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
बांकीपुर उपचुनाव Live: BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने वापस लिया अपना नामांकन
बांकीपुर उपचुनाव Live: BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने वापस लिया अपना नामांकन
बांकीपुर उपचुनाव Live: BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने वापस लिया अपना नामांकन
बांकीपुर उपचुनाव Live: BJP के प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा ने वापस लिया अपना नामांकन
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा का पीस! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े
बिहार: मटन बोलकर खिला दिया मुर्गा! शादी में जमकर मारपीट, दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग भिड़े

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget