एक्सप्लोरर

तेजस्वी के बंगले की साज-सज्जा देख सुशील मोदी हैरान, कहा- यहां नहीं रहेंगे वरना आदत खराब हो जाएगी

सुशील मोदी ने इस बंगले को देखकर कहा, "इस बंगले की साज-सज्जा राजभवन और मुख्यमंत्री आवास से ज्यादा सुसज्जित है. संभावना है कि इसकी साज-सज्जा पर करोड़ों रुपये लगाए गए हैं."

पटना: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव द्वारा 5, देशरत्न मार्ग स्थित सरकारी बंगला खाली करने के बाद उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को यह बंगला आवंटित किया गया है. सुशील मोदी मंगलवार की शाम इस आवंटित बंगले में पहुंचे तो वहां की साज-सज्जा देखकर हैरान रह गए. उन्होंने कहा कि ऐसी साज-सज्जा तो मुख्यमंत्री आवास और राजभवन में भी नहीं है. उन्होंने कहा कि वे इस बंगले में नहीं रहेंगे, वरना आदत खराब हो जाएगी. वे यहां से केवल सरकारी काम निपटाएंगे.

तेजस्वी को यह बंगला उपमुख्यमंत्री रहते आवंटित किया गया था. उपमुख्यमंत्री पद से हटने के बाद इस बंगले को वर्तमान उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को आवंटित कर दिया गया था, परंतु तेजस्वी इस बंगले को खाली नहीं करना चाहते थे. सरकार के इस आदेश के खिलाफ तेजस्वी पटना हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक गए. अंत में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद तेजस्वी ने आठ फरवरी को अधिकारिक सरकारी बंगला खाली कर दिया था. अब यह बंगला उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को आवंटित किया गया है.

सुशील मोदी ने इस बंगले को देखकर कहा, "इस बंगले की साज-सज्जा राजभवन और मुख्यमंत्री आवास से ज्यादा सुसज्जित है. संभावना है कि इसकी साज-सज्जा पर करोड़ों रुपये लगाए गए हैं." उन्होंने कहा कि यहां की सुख-सुविधा किसी पांच सितारा होटल वाली है. यही कारण है कि तेजस्वी इस बंगले को नहीं छोड़ना चाह रहे थे.

सुशील मोदी ने कहा, "ऐसा लगता है कि यह कोई पांच-सितारा होटल है. हर चीज स्पेशल है, कुछ भी सामान्य नहीं है. इस बंगले पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं." उन्होंने कहा कि बंगले की सजावट पर कम से कम 4-5 करोड़ रुपये खर्च हुए होंगे. उन्होंने कहा कि इस बंगले का रखरखाव भी उनके लिए मुश्किल है. यहां राजा, महाराज लोग ही रह सकते हैं. तेजस्वी को पटना के एक पोलो रोड स्थित वह आवास आवंटित किया गया है जो पहले सुशील मोदी को दिया गया था. सुशील मोदी ने कहा कि वे इस बंगले में किए गए खर्च का आकलन करवाएंगे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
जेपी नड्डा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर अखिलेश यादव बोले, 'विभाग किसी और मंत्री का, जवाब किसी और का'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget