एक्सप्लोरर

मां-बाप से कोसों दूर मुफलिसी के बीच संघर्ष कर यूपी बोर्ड की टॉपर अंजली ने पाया यह मुकाम

हाईस्कूल में टॉप करने वाली अंजली वर्मा कहती हैं कि मुझे बेहद खुशी है कि मैने बोर्ड एग्जाम में टॉप किया है. मुझे पता था कि मैं अच्छे अंक हासिल करूंगी. मेरे टीचर ने तैयारी करने में मेरी बहुत मदद की. मैं भविष्य में इंजीनियर बनना चाहती हूं. मेरे पिता एक किसान हैं लेकिन उन्होंने हर समय मेरा साथ दिया.

इलाहाबाद : यूपी के 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम के नतीजे घोषित कर दिए गए. यूपी बोर्ड की दसवीं की टॉपर इलाहाबाद की अंजली वर्मा ने बेहद मुफलिसी की जिंदगी बिताते हुए अभावों व संघर्षों के बीच यह मुकाम हासिल किया है. मूल रूप से अंबेडकरनगर जिले की रहने वाली अंजली के पिता आसाराम किसान हैं. खेती के लिए उनके पास सिर्फ उतनी ज़मीन है जिसमें दो वक्त की रोटी भी बमुश्किल से हो पाती है. इसके बावजूद उन्होंने अंजलि और उसकी बड़ी बहन दीक्षा को पढ़ाई के लिए अम्बेडकरनगर से इलाहाबाद भेजा. अंजली के पास कोचिंग करने के लिए पैसे नहीं थे अंजली यहां सलोरी इलाके में परिवार के सात दूसरे बच्चों के साथ दो कमरे के किराए के छोटे से मकान में रहती हैं. एक ही कमरे में परिवार के आठों बच्चे अकेले ही पढ़ाई करते हैं. परिवार की माली हालत ठीक नहीं होने से अंजली के पास कोचिंग करने के लिए पैसे नहीं थे, लिहाजा स्कूल के अलावा वह घर पर रोजाना तकरीबन छह घंटे की पढ़ाई करती थी. खाना बनाने में ज़्यादा वक्त बर्बाद न हो इसलिए अंजलि और उसके साथ के दूसरे बच्चे एक वक्त ही खाना बनाते थे. साइंटिस्ट बनना चाहती है अंजली  अंजली को यूपी टॉप करने का भरोसा तो नहीं था, लेकिन रिजल्ट बहुत बेहतर आने की पूरी उम्मीद थी. अंजली की खुशी आज इसलिए भी दोगुनी हो गई क्योंकि सुबह ही उनकी मां चक्रवती देवी भी गांव उसके पास इलाहाबाद आ गई थीं. अंजली का सपना साइंटिस्ट बनने का है. इस क्षेत्र में उसके आदर्श पूर्व राष्ट्रपति मिसाइलमैन डा. एपीजे अब्दुल कलाम हैं. वह उनके जैसी ही बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं. हाईस्कूल में टॉप करने वाली अंजली वर्मा कहती हैं कि मुझे बेहद खुशी है कि मैने बोर्ड एग्जाम में टॉप किया है. मुझे पता था कि मैं अच्छे अंक हासिल करूंगी. मेरे टीचर ने तैयारी करने में मेरी बहुत मदद की. मैं भविष्य में इंजीनियर बनना चाहती हूं. मेरे पिता एक किसान हैं लेकिन उन्होंने हर समय मेरा साथ दिया. इलाहाबाद के ही बीबीएस कॉलेज की स्टूडेंट है अंजली इलाहाबाद के ही बीबीएस कॉलेज की स्टूडेंट अंजली फिलहाल इंजीनियरिंग की तैयारी कर रही है. उसका कहना है कि मां-बाप से दूर रहकर इलाहाबाद रहना बेहद मुश्किल काम है. अक्सर वह अकेले में देर तक रोती है पर मां बाप के संघर्षों को याद कर खुद को तसल्ली देते हुए मिशन साइंटिस्ट में जुट जाती है. योगी आदित्यनाथ और केशव मौर्य ने दी बधाई अंजली की इस कामयाबी से उसका परिवार और स्कूल भी बेहद खुश हैं. अंजली के टॉप करने पर सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य व दिनेश शर्मा ने भी फोन कर उसे बधाई दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget