एक्सप्लोरर

इसी साल शुरू हो जाएगा राम मंदिर का निर्माण, उसके बाद मथुरा और काशी का नंबर- सुब्रह्मण्यम स्वामी

बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर इसी साल से बनना शुरु हो जाएगा और उसके बाद काशी व मथुरा का नंबर आएगा.

मथुरा: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य प्रो. सुब्रह्मण्यम स्वामी ने यहां कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण इसी साल शुरू हो जाएगा और उसके बाद मथुरा व काशी में भगवान कृष्ण व शिव के मंदिरों के निर्माण का नंबर आएगा.

स्वामी आपातकाल लागू होने की 44वीं बरसी पर यहां एक निजी कॉलेज में लोकतंत्र रक्षक सेनानी समिति द्वारा मंगलवार को आयोजित सेमिनार को संबोधित करने पहुंचे थे.

संवाददाताओं से मुलाकात में उन्होंने कहा, ‘दरअसल राम मंदिर निर्माण के मसले में सरकार ने सुप्रीम कोर्ट जाकर ही गलती की. जब वह जमीन सरकार के ही नियंत्रण में है तो उसे राम मंदिर के लिए दे देना चाहिए था. मंदिर निर्माण का रास्ता आसानी से खुल जाएगा. मैंने सरकार को भी यही रास्ता सुझाया है. यह एक सही और आसान उपाय है.’

उन्होंने कहा, ‘जो जमीन विवादित है, उस पर बाद में निर्णय आता रहेगा कि कौन उसका मालिक है. इस साल राम मंदिर का निर्माण जरूर शुरू होगा. चाहे कुछ भी हो जाए. साल में अब भी छह माह बाकी हैं. सरकार जमीन दे दे, तो काम भी तुरंत ही शुरू हो जाएगा. सभी कुछ प्री-फैब्रिकेटेड है. यानि मंदिर में लगने वाले पत्थर और डिजायन तैयार हैं. दो साल में राम मंदिर बन जाएगा.’

स्वामी ने कहा, ‘इसके बाद अब मथुरा में स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि और उससे जुड़े शाही ईदगाह विवाद को समाप्त किया जाना है. यह अयोध्या के मामले से अलग है. यह बहुत आसान है. यहां तो ईदगाह पहले से ही एक एग्रीमेंट के तहत वजूद में है.’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गांव की बहनों को आत्मनिर्भरता की नई राह से जोड़ रही डबल इंजन सरकार: सीएम योगी
गांव की बहनों को आत्मनिर्भरता की नई राह से जोड़ रही डबल इंजन सरकार: सीएम योगी
अमेठी में राकेश प्रताप सिंह समेत तीन विधायक आज थामेंगे BJP का दामन, कहा- 'यह मेरी घर वापसी है'
अमेठी में राकेश प्रताप सिंह समेत तीन विधायक आज थामेंगे BJP का दामन, कहा- 'यह मेरी घर वापसी है'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली प्रोटेस्ट: पुलिस ने हटवाए 500 सोशल मीडिया पोस्ट, पाकिस्तानी कनेक्शन का दावा
दिल्ली प्रोटेस्ट: पुलिस ने हटवाए 500 सोशल मीडिया पोस्ट, पाकिस्तानी कनेक्शन का दावा

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget