एक्सप्लोरर

जानिए क्यों चर्चा में रहा सीएम योगी आदित्यनाथ का पश्चिमी यूपी का दौरा

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जो अब तक लखनऊ और गोरखपुर में जनता दरबार करते थे अब ख़ुद जनता के दरबार में पहुंच रहे हैं. योगी ने बीती रात रात्रि प्रवास अमरोहा के एक गांव में बिताई उसके पहले उन्होंने चौपाल किया और दलित परिवार में सहभोज किया.

नई दिल्ली: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दो दिन का दौरा किया. कर्नाटक चुनाव के पहले योगी ने अमरोहा और बुलन्दशहर में विकास के कामों को परखा.पहले दिन अमरोहा में उन्होंने जनता के बीच चौपाल किया , दलित के घर सहभोज किया तो दूसरे दिन बुलंदशहर में 100 करोड़ की योजनाओं की सौग़ात दी. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जो अब तक लखनऊ और गोरखपुर में जनता दरबार करते थे अब ख़ुद जनता के दरबार में पहुंच रहे हैं. योगी ने बीती रात रात्रि प्रवास अमरोहा के एक गांव में बिताई उसके पहले उन्होंने चौपाल किया और दलित परिवार में सहभोज किया. सुबह ही विकास के कामों की समीक्षा की और लापरवाही करने के आरोप में दो अधिकारियों को निलम्बित कर दिया , एक अधिकारी के तबादला और एक को नोटिस देकर जवाब मांगा. इसे आप लोकसभा चुनाव की सुगबुगाट कहें या लोकसभा उपचुनाव परिणामों की घबराहट यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ जो विधानसभा चुनाव के पहले पार्टी के स्टार प्रचारक थे या लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा का हिंदुत्व चेहरा , अब काफ़ी कुछ बदल गए हैं और ये होना लाज़िमी भी है. पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा को 73 सीट मिली थी 80 में , साल 2017 में वो भरी बहुमत से सीएम बने लेकिन ख़तरे की घंटी बजी जब योगी ख़ुद अपनी सीट यानी गोरखपुर हार गए और डिप्टी सीएम केशव मौर्य अपनी सीट फूलपुर . वजह थी एसपी को बीएसपी का समर्थन. आगामी लोकसभा चुनाव में अगर दोनो का गठबंधन बन जाता है तो बीजेपी को उतनी सीटें ना आना तो तय है और इसका ठीकरा योगी पर टूटना भी तय है. लिहाज़ा योगी ना सिर्फ़ ग्रामीण वोटर बल्कि दलित वोटरों को साधा. यूपी के चार हज़ार गांव दलित बाहुल्य है और शायद यही वजह है की बीजेपी की केंद्र और राज्य सरकार यहां अपने सांसदों , मंत्रियों और विधायकों के ज़रिए उनके बीच पैठ बनाने की कोशिश कर रही है. कमान ख़ुद योगी ने सम्हाली है और वो प्रतापगढ़ के बाद आज अमरोहा में रात्रि प्रवास पर हैं, पहले चौपाल लगाई और फिर दलित सहभोज के लिए पहुंच गए मेहंदीपुर गांव , जहाँ दलित प्रधान के घर उन्होंने सहभोज किया.यहां उन्होंने प्रतीकात्मक राजनीति की पूरी कोशिश की क्योंकि दलितों को लुभाने के लिए मायावती और राहुल गांधी भी प्रतीकों की राजनीति करते हैं और उनके इस प्रयासों से लोग ख़ुश भी नज़र आए. अपने दौरे के दूसरे दिन योगी बुलंदशहर पहुंचे जहां उन्होंने पहले तो अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास के कामों का जायजा लिया और योगी धीमे काम से खासे नाराज़ नज़र आए.एक सभा के दौरान योगी ने इस जिले को 100 करोड़ की विकास की योजनाओं की शुरुआत की.बुलंदशहर पहुंचने पर एसपी के कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें काले झंडे भी दिखाए जिनको पुलिस ने खदेड़ा जबकि एसपी के कुछ नेताओं को हिरासत में भी लिया गया.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी NC के प्रदर्शन से रहेंगे दूर, अपनी ही सरकार पर भड़के! 'वो बीजेपी के प्रोजेक्ट...'
सांसद आगा रूहुल्लाह मेहदी NC के प्रदर्शन से रहेंगे दूर, अपनी ही सरकार पर भड़के! 'वो बीजेपी के प्रोजेक्ट...'
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, जानें कौन हैं घनश्याम सिंह, जिन्हें मिला टिकट
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, जानें कौन हैं घनश्याम सिंह, जिन्हें मिला टिकट
दतिया में बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा की CM मोहन यादव संग बैठक, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'किसी का इस्तीफा...'
दतिया में बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा की CM मोहन यादव संग बैठक, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'किसी का इस्तीफा...'

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
Embed widget