एक्सप्लोरर

एसटीएफ का खुलासा, लूट का विरोध करने पर हुई थी दुल्हन की हत्या

बदमाशों की निशानदेही पर लूटी गई कार, दुल्हन से लूटे गए झुमके व कुछ अन्य जेवर, एक बाइक, तीन मोबाइल, एक तमंचा व कारतूत और 6500 की नकदी बरामद की गई है.

मेरठ: मेरठ के दौराला क्षेत्र में हाईवे पर लूटपाट के दौरान हुई दुल्हन की हत्या मामले का खुलासा करते हुए एसटीएफ ने घटना में शामिल बदमाशों को दबोचने का दावा किया है.  पुलिस ने उनके पास से लूट की वर्ना कार और हथियार भी बरामद किए हैं. एसएसपी राजेश पांडे, एसटीएफ के एसपी आलोक प्रियदर्शी, एसपी देहात राजेश कुमार और सीओ एसटीएफ ब्रजेश कुमार ने पुलिस लाइन में दुल्हन हत्याकांड का खुलासा किया. एसटीएफ के एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि 27 अप्रैल को दौराला हाइवे पर हुई दुल्हन महविश की हत्या में शामिल अक्षय चैधरी उर्फ गोलू पुत्र वेदपाल निवासी ढढरा थाना जानी को गिरफ्तार किया गया है. उन्नाव में फिर से गैंगरेप, वीडियो बनाने के बाद किया गया वायरल हत्याकांड को तीन बदमाशों ने दिया था अंजाम अक्षय के साथ ही विपिन शर्मा पुत्र मुन्नालाल शर्मा निवासी बेगमाबाद मोदीनगर और विशाल चौधरी पुत्र देवेन्द्र चैधरी निवासी देवनगर मोदीनगर को भी दबोचा गया है. बकौल पुलिस अक्षय के मुताबिक दुल्हन महविश की हत्या को उसने अपने साथी सूरज , धीरज और हिमांशु उर्फ नरसी के साथ मिलकर अंजाम दिया था. शोर मचाने पर मारी थी दुल्हन को गोली घटना के दिन चारों युवक दूल्हे और दुल्हन को ले जा रही कार के पीछे लग गए. दौराला में कार को ओवरटेक कर रोकने के बाद सबने कार सवार बारातियों से लूटपाट शुरू कर दी. इसी बीच दुल्हन महविश ने शोर मचाया तो हिमांशु ने महविश को गोली मार दी. इस दौरान धीरज ने भी एक गोली चलाई जिससे हिमांशु के हाथ की एक उंगली उड़ गई. हाईवे पर वारदातों को अंजाम देता था ये गिरोह लूटपाट के बाद वह फरार हो गए और मोदीनगर के एक अस्पताल में हिमांशु का इलाज कराते रहे. एसटीएफ के अधिकारियों के मुताबिक लुटरों का यह गिरोह हाईवे पर सक्रिय रहकर वारदातों को अंजाम देता था. अक्षय के साथ पकड़े गए दो अन्य बदमाशों ने 24 फरवरी को बिग बाइट के सामने एक व्यक्ति को गोली मार वर्ना कार भी लूटी थी. पहली मुलाकात में दोनों ने एक्सचेंज कर लिए थे नंबर, फिर दिया गया रेप की वारदात को अंजाम बदमाशों की निशानदेही पर लूटी गई उक्त वर्ना कार, दुल्हन से लूटे गए झुमके व कुछ अन्य जेवर, एक बाइक, तीन मोबाइल, एक तमंचा व कारतूत और 6500 की नकदी बरामद की गई है. दुल्हन हत्याकांड में शामिल सूरज, धीरज व हिमांशु की तलाश जारी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
दिल्ली: MCD सर्वे में 81 मकान खतरनाक घोषित, कई दुकानें हो सकती हैं सील
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget