एक्सप्लोरर

Prayagraj: शिक्षक भर्ती परीक्षा में अब टॉपर अभ्यर्थियों पर कसने लगा शिकंजा, दो गिरफ्तार, STF को मिल सकता है जांच का जिम्मा

यूपी में 69 हजार शिक्षक भर्ती को लेकर फर्जीवाड़े का खुलासा होने पर पुलिस प्रशासन लगातार छापेमारी कर रहा है. यही नहीं अब ये जांच एसटीएफ के हवाले की जा सकती है

प्रयागराज. यूपी के प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापकों के उनहत्तर हज़ार पदों पर होने वाली भर्ती में सेंधमारी करने वाले गिरोह पर शिकंजा कसने के बाद अब उन अभ्यर्थियों की धर -पकड़ की जाने लगी है, जिन्होंने गिरोह के लोगों को पैसे देकर यह परीक्षा पास की है और उनका सेलेक्शन होना तकरीबन तय सा है. पुलिस इस भर्ती परीक्षा के टॉपर समेत दो सफल अभ्यर्थियों को जेल भेज भी चुकी है. पुलिस को अब इस बात के पुख्ता सबूत भी मिल गए हैं कि भर्ती परीक्षा का पेपर प्रयागराज से लीक किया गया था. पेपर लीक मामले में यूपी के एक कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि रह चुके बीजेपी नेता का अहम रोल होने की भी बात सामने आई है. एक दूसरी परीक्षा का पेपर लीक करने के मामले में यह नेता कई महीनों तक जेल में रहने के बाद कुछ दिनों पहले ही जमानत पर छूटा है.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक़ अब तक की जांच में यह सामने आया है कि प्रयागराज में पिछले हफ्ते पकड़े गये गिरोह का नेटवर्क यूपी के कई जिलों में फैला हुआ था. गिरफ्तार लोगों ने अब तक पचास से ज़्यादा लोगों को आठ से दस लाख रूपये लेकर पास कराने की बात कबूली है. हालांकि मामले की जांच से जुड़े पुलिस अफसरों को अंदेशा है कि पैसे देकर पास होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या कई सौ से ज़्यादा है. पुलिस अब गिरोह के ज़रिये पास होने वाले बाकी सफल अभ्यर्थियों पर भी शिकंजा कसने और उन्हें गिरफ्तार करने की तैयारी में है.

Prayagraj: शिक्षक भर्ती परीक्षा में अब टॉपर अभ्यर्थियों पर कसने लगा शिकंजा, दो गिरफ्तार, STF को मिल सकता है जांच का जिम्मा

गिरोह का लम्बा नेटवर्क होने की वजह से मामले की जांच कर रही प्रयागराज पुलिस ने अब सरकार से इस मामले की जांच एसटीएफ या किसी दूसरी एजेंसी से कराए जाने की सिफारिश कर दी है. सिफारिश को औपचारिक तौर पर लखनऊ भेज भी दिया गया है.

उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार एक से दो दिनों में इस गिरोह से जुड़े मामलों की जांच के लिए एसटीएफ या किसी दूसरी एजेंसी के नाम का एलान कर सकती है. सूत्रों के मुताबिक़ पैसे देकर पास होने वाले ज़्यादातर अभ्यर्थी शिक्षक बनने योग्य नहीं हैं। धर्मेंद्र पटेल नाम के टॉपर को हिरासत में लेने के बाद पुलिस अफसरों ने जब उससे देश के राष्ट्रपति का नाम पूछने के साथ ही सामान्य ज्ञान के साधारण से सवाल पूछे तो वह उनमे से किसी का जवाब नहीं दे सका था. धर्मेंद्र को डेढ़ सौ में से एक सौ बयालीस नंबर मिले थे. शिक्षक भर्ती परीक्षा के कई जिलों के तमाम सेंटर्स पर रद्द होने का खतरा मंडराने लगा है.

ये भी पढ़ें.

प्रयागराज में अनामिका के नाम पर फर्रुखाबाद की रीना कर रही थी नौकरी, इस बड़े राज से उठा पर्दा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सरकार बोल रही सफेद झूठ, गाड़ियां हो रहीं खराब', E-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला
'सरकार बोल रही सफेद झूठ, गाड़ियां हो रहीं खराब', E-20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला
1 अगस्त से बदल जाएगा महिलाओं की फ्री बस यात्रा का नियम, बिना इस कागज के नहीं कर पाएंगी सफर
1 अगस्त से बदल जाएगा महिलाओं की फ्री बस यात्रा का नियम, बिना इस कागज के नहीं कर पाएंगी सफर
Chandauli News: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
चंदौली: 150 साल पुराने मंदिर के ध्वस्तीकरण के दौरान हादसा, गुंबद गिरने से कर्मचारी की मौत
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
इस भारतीय गेंदबाज ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में 5 विकेट लेने वाली बनी दुनिया की पहली बॉलर
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
Monsoon Livestock Care: बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
Embed widget