एक्सप्लोरर

आजम खां ने मोदी-योगी पर साधा निशाना, बोले- ‘हमारे आदर्श मुगल नहीं राम-कृष्ण हैं’

मुलायम सिंह यादव के घर कार्यक्रम में मोदी के आने पर बिना नाम लिए आजम खां ने कहा, ‘’हमारा कातिल आपके चौखट से गुजर गया. हमारे कातिल भी आप हैं मसीहा भी आप हैं.’’

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. आजम खां ने मुसलमानों की अनदेखी का मामला उठाते हुए कहा है कि हमारे आदर्श मुगल नहीं राम-कृष्ण हैं. आजम ने अर्थव्यवस्था और नोटबंदी के मुद्दे पर मोदी सरकार को भी निशाने पर लिया है. हमारे आदर्श मुगल नहीं राम-कृष्ण हैं- आजम खां आजम खां ने यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है, ‘’आज हर सवाल के जवाब में मुसलमानों का नाम लिया जाता है.’’ आजम खां ने कहा, ‘’मुगल हमारे पूर्वज नहीं थे, लेकिन योगी जी ये बताएं कि मुगल भारत में कैसे आए? अकबर का जोधा बाई से क्या रिश्ता था?.’’ उन्होंने कहा, ‘’हमारे आदर्श मुगल नहीं राम-कृष्ण हैं. लेकिन योगी बताएं कि मोहम्मद साहब और ईशा मसीह आपके आदर्श हैं या नहीं?’’ आरएसएस मेरी जबान काटना चाहती है- आजम खां आजम खां ने आगे कहा, ‘’मैं सबसे ज्यादा नफरत किए जाने वाला शख्स हूं. मुझसे लोग नफरत करते हैं. मुझे भारत मां को डायन कहने वाला कहते हैं. आरएसएस मेरी जबान काटना चाहती है.’’ उन्होंने कहा, ‘’मैं स्कूल-कॉलेज चलाता हूं. मैं आलीशान मकान में नहीं रहता. मेरे गुरु हिन्दू हैं. मुझे हिंदुओं के मोहल्ले में डर नहीं लगता ये मेरा भारत महान है. ये हमारा वतन है. हमें कोई पाकिस्तान नहीं भेज सकता.’’ नोटबंदी को लेकर मोदी सरकार पर साधा निशाना आजम खां ने मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा है कि नोटबंदी से देश में आर्थिक संकट पैदा हो गया है. जनता के साथ सबसे बड़ा धोखा हुआ है. आजम ने कहा है, ‘’अच्छे दिन कहने वालों से आज देश का किसान दुखी है. देश का हर वर्ग आज निराश है.’’ आजम खां ने यह भी कहा है कि देश में इस वक्त जो हालात पैदा कर दिए गए हैं, वो किसी से छुपे नहीं है. GST से आज हर व्यापारी परेशान- आजम खां जीएसटी को लेकर भी आजम खां ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया है. उन्होंने कहा कि जीएसटी को जिस रूप में लागू किया गया है उससे आज देश का हर व्यापारी परेशान है. बीजेपी ने देश से झूठ बोला है. हम इस झूठ का पर्दाफाश करेंगे. आजम खान ने पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा, ‘’हिम्मत करो और मुसलमानों से वोट का अधिकार छीन लो. उस दिन तुम्हारे हाथ में सत्ता नहीं रह जाएगी. रोहिंग्या की वजह से हमारे ऊपर जुल्म की तैयारी मत करो.’’ आने वाले वक्त में हम और मजबूर होंगे- आजम खां मुलायम सिंह यादव के घर कार्यक्रम में मोदी के आने पर बिना नाम लिए आजम खां ने कहा, ‘’हमारा कातिल आपके चौखट से गुजर गया. हमारे कातिल भी आप हैं मसीहा भी आप हैं.’’ उन्होंने आगे कहा, नेताजी ने हम सबको आशिर्वाद दिया है. आने वाले वक्त में हम और मजबूर होंगे. अब हम ऐसी कोशिश करेंगे कि 2019 में सपा बड़ी ताकत के रूप में उभरे.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने का वीडियो, पुलिस से बोले, 'सर, अभी तो मैंने...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने का वीडियो, पुलिस से बोले, 'सर, अभी तो मैंने...'
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
बिहार में सरकारी कर्मचारियों को 2027 में कितनी छुट्टियां? आ गई लिस्ट, देखें यहां
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'
राजनाथ सिंह के SIR वाले बयान पर प्रशांत किशोर बोले- 'बात ज्ञानेश कुमार…'
नेहा बोरा के नए बयान से फिर होगा विवाद? उमर खालिद और JNU पर कर दिया बड़ा दावा
नेहा बोरा के नए बयान से फिर होगा विवाद? उमर खालिद और JNU पर कर दिया बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget