एक्सप्लोरर

बहुत पुराना है सपा-बसपा का रिश्ता, गेस्टहाउस कांड ने डाल दी थी दरार

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का रिश्ता काफी पुराना है. 1993 में सपा और बसपा साथ मिल कर चुनाव लड़े थे और जीत भी हासिल की थी.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का रिश्ता काफी पुराना है. 1993 में सपा और बसपा साथ मिल कर चुनाव लड़े थे और जीत भी हासिल की थी. राजनीति के पुराने जानकार बताते हैं कि कांशीराम ने ही मुलायम सिंह को पार्टी बनाने की सलाह दी थी और इसी सलाह पर 1992 में सपा का गठन हुआ था. 1993 में सपा और बसपा ने 256 और 164 सीटों पर चुनाव लड़ा था. सपा ने 109 और बसपा ने 67 सीटें जीती थीं.

सब कुछ ठीक ही था लेकिन मुलायम और मायावती की राजनीतिक महत्वकांक्षाएं बढ़ती चली गईं और 1995 के गेस्टहाउस कांड ने वो दरार डाली जो कभी भरी नहीं जा सकी. भाजपा ने राज्यपाल को चिट्ठी सौंपी थी कि अगर बसपा सरकार बनाती है तो बीजेपी समर्थन करेगी. इसकी पृष्ठभूमि में ये था कि बसपा ने सपा सरकार को समर्थन किया था लेकिन वह सरकार में शामिल नहीं थी. भाजपा और मायावती के बीच नजदीकियां बढ़ रही थीं और फिर बीजेपी ने राज्यपाल को ये चिट्ठी सौंपी.

माया ने गेस्ट हाउस में अपने लोगों की बैठक बुलाई थी कि अचानक नाराज सपाई वहां पहु्ंचे और मारपीट शुरु कर दी. माया का मानना था कि सपा के लोग उनकी हत्या करना चाहते थे. यही कारण रहा कि माया ने फिर कभी सपा के साथ गठजोड़ नहीं किया.

अब क्यों साथ आए माया-अखिलेश बताया जाता है कि मायावती को नाराजगी मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव से है ना कि अखिलेश यादव से. अखिलेश ने भी कभी सार्वजनिक मंच से माया के खिलाफ ऐसा कुछ नहीं कहा जो उनके सम्मान पर ठेस करे. सपा और बसपा दोनों ही जानते हैं कि कांग्रेस के साथ जुड़ कर उन्हें वैसा फायदा नहीं मिल सकता जैसा एक-दूसरे के साथ जुड़ कर मिल सकता है.

कांग्रेस को भी है फायदा कांग्रेस भी ऐसा ही कोई गठबंधन चाहती है ताकि 2019 में बीजेपी के खिलाफ एक मजबूत विकल्प जनता के सामने पेश किया जा सके. कांग्रेस यूपी में सभी पार्टियों के साथ गठबंधन करके देख चुकी है लेकिन उसे कोई खास फायदा नहीं हुआ है. अगर रालोद, कांग्रेस, सपा और बसपा एक साथ मिल कर यूपी में चुनाव लड़ें तो शायद 2019 में स्थितियां 2014 से काफी अलग हो सकती हैं.

दो स्तर पर चुनाव लड़ा गया सपा बसपा को करीब से जानने वाले लोग बताते हैं कि अखिलेश ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट से लेकर प्रचार तक के कामों में लगाया जबकि बसपा के साइलेंट कार्यकर्ताओं ने अपने वोटरों को इशारा दिया कि उन्हें वोट कहां देना है. बसपा के वोटर को काफी समर्पित वोटर माना जाता है. शायद यही दोहरा मैनेजमेंट काम कर गया और बीजेपी की हार का कारण बना.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
CM मोहन यादव बोले- मध्य प्रदेश के प्रति PM मोदी का असीम स्नेह
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
'विधायक बने तो CM, सांसद का चुनाव लड़ा तो PM', CM मोहन ने की प्रधानमंत्री की तारीफ
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं
योगी सरकार ने खोले कमाई के रास्ते, पूजा कॉम्बो पैक बना रहीं महिलाएं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget