एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में बर्फबारी का यूपी पर असर: कुछ जगहों पर हो सकती है बारिश, ओले भी गिर सकते हैं

पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के कुछ इलाकों में पिछले कुछ दिनों से हो रही बर्फबारी से उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में भारी सर्दी पड़ रही है. राजधानी लखनऊ समेत कई इलाकों में बारिश होने की वजह से ठिठुरन और बढ़ गयी.

लखनऊ: पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के कुछ इलाकों में पिछले कुछ दिनों से हो रही बर्फबारी से उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्से में भारी सर्दी पड़ रही है. राजधानी लखनऊ समेत कई इलाकों में बारिश होने की वजह से ठिठुरन और बढ़ गयी. उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पिछले कई दिनों से हिमपात हो रहा है जिसकी वजह से उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में बर्फीली हवा के चलते खासी गलन महसूस की जा रही है.

आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहा लेकिन बर्फीली हवा की वजह से लोगों को कंपकंपाती सर्दी से कोई राहत नहीं मिली.

राजधानी लखनऊ और आसपास के कई इलाकों में रविवार दोपहर बाद हल्की बारिश हुई जिसकी वजह से ठंड की तीव्रता और बढ़ गई. अगले 24 घंटों के दौरान भी राज्य के कुछ इलाकों में बारिश अथवा बूंदाबांदी होने का अनुमान है.

पिछले 24 घंटों के दौरान मुरादाबाद, बरेली और मेरठ मंडलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. इसके अलावा इलाहाबाद, मुरादाबाद, वाराणसी, फैजाबाद, लखनऊ, बरेली तथा झांसी मंडलों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहा.

इस दौरान लखनऊ तथा मेरठ मंडलों में रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई इस दौरान लखीमपुर खीरी 6 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ राज्य का सबसे सर्द स्थान रहा. अगले 24 घंटों के दौरान भी राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget