एक्सप्लोरर

यूपी: कोरोना के खतरे को कम करेगी 'स्मार्ट चाबी', जानें- कीमत से लेकर इसके बारे में सब कुछ

जनहित ओम साईं समिति नाम की संस्था का दावा है कि दुनिया भर की तमाम रिसर्च में यह साफ हुआ है कि कॉपर यानी तांबा इकलौता ऐसा मेटल है, जिस पर कोई भी वायरस जिंदा या एक्टिव नहीं रह पाता.

प्रयागराज: कोरोना वायरस के खतरे को कम करने के लिए लोग तमाम तरह के तरीके अपना रहे हैं. संगम नगरी प्रयागराज में भी कोरोना के खतरे को कम करने के लिए स्मार्ट चाबी तैयार की गई है. दावा है कि इसके इस्तेमाल से कोरोना के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है. खास बात है कि तांबे से बनी इस चाबी की कीमत सिर्फ 200 रुपये है. ये चाबी दरवाजे-खिड़कियां खोलने से लेकर, लिफ्ट और मोबाइल फोन ऑपरेट करने, एटीएम कार्ड के इस्तेमाल और सब्जी व दूसरे जरूरी सामानों की थैलियां उठाने में मदद करेगी. कोरोना के साथ ही कई दूसरी तरह के संक्रमण के खतरे को कम करने की वजह से ही इसे स्मार्ट चाबी नाम दिया गया है.

इस चाबी को प्रयागराज की एक संस्था ने तैयार किया है. जनहित ओम साईं समिति नाम की संस्था का दावा है कि दुनिया भर की तमाम रिसर्च में यह साफ हुआ है कि कॉपर यानी तांबा इकलौता ऐसा मेटल है, जिस पर कोई भी वायरस जिंदा या एक्टिव नहीं रह पाता. तांबे के संपर्क में आते ही वायरस कुछ ही पल दम तोड़ देता है, यानी वह निष्क्रिय हो जाता है. तांबे को लेकर हुई दुनिया भर की तमाम रिसर्च और विशेषज्ञों से राय लेने के बाद ही संस्था ने इस चाबी को तैयार कराया है. शुरुआती में 1 हजार चाबियां लोगों को मुफ्त में दी जा रही हैं, इसके बाद इन्हे सिर्फ लागत मूल्य पर ही मुहैया कराई जाएंगी. यूपी: कोरोना के खतरे को कम करेगी 'स्मार्ट चाबी', जानें- कीमत से लेकर इसके बारे में सब कुछ

कैसे करें स्मार्ट चाबी का इस्तेमाल? इस चाबी को इस तरह तैयार किया गया है कि यह कई जगहों पर काम आ सके. इसके आगे के हिस्से से लिफ्ट, मोबाइल फोन और एटीएम मशीन को बिना छुए ऑपरेट किया जा सकता है. इतना ही नहीं इससे घर-दफ्तर व कार के दरवाजे-खिड़कियां खोली जा सकती हैं. थैलियों को उठाया जा सकता है. चाबी का इस्तेमाल कर तमाम चीजों को सीधे तौर पर छुए बिना ही उनका उपयोग किया जा सकता है. चाबी के इस्तेमाल का सीधा फायदा यह होगा कि आप उन तमाम चीजों को छूने से बच सकते हैं, जिनके इस्तेमाल से संक्रमण का खतरा होता है. यह स्मार्ट चाबी कोरोना ही नहीं बल्कि तमाम दूसरी तरह के वायरसों के खतरे को भी कम कर देता है.

संस्था के प्रमुख हरिओम शास्त्री का कहना है कि जादुई चाबी को जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. तमाम लोग इसका इस्तेमाल कर खुद को कोरोना के खतरे से बचाना चाहते हैं. उनके मुताबिक कई कंपनियों ने भी इस चाबी को तैयार कर उसे बाजार में उतारने का ऑफर दिया है.

यूपी: सुल्तानपुर में एक ही परिवार के छह लोग निकले कोरोना वायरस से संक्रमित

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget