एक्सप्लोरर

हरदोई में भीषण सड़क हादसा, छह लोगों की मौत और 28 लोग घायल, सीएम ने भी जताया दुख

यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है और 28 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है.

लखनऊ: यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है. इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है और 28 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस हादसे पर दुख जताया है और कहा है कि सर्वहित बीमा योजना के तहत मृतकों के परिवारों की मदद की जाएगी. सीएम ने घायलों को भी बेहतर मेडिकल सुविधाएं पहुंचाने के निर्देश दिए हैं.

हरदोई के बिलग्राम इलाके में एक तिलक समारोह से लौट रहे लोगों की ट्रैक्टर ट्रॉली को डीसीएम ने टक्कर मार दी. इस भीषण टक्कर से ट्रॉली पलट गई और लोग इसके नीचे दब गए. तीन लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

पुलिस ने बताया कि हादसा रात में करीब 2 बजे हुआ. घटना के वक्त ट्रॉली में करीब 42 लोग सवार थे. एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे लखनऊ रेफर किया गया है. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. मृतकों के घर में हाहाकार मचा हुआ है और इलाके भर में मातम पसरा है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस हादसे पर दुख जताया है. मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक मृतकों के परिवारों की सर्वहित बीमा योजना के तहत आर्थिक मदद की जाएगी और घायलों को बेहतर इलाज दिया जाएगा.

ट्रेन में खिलौने बेचने वाले का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने भेजा जेल, अब रिहा होने के बाद कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
महाराष्ट्र: NEET प्रदर्शन वाले केस होंगे वापस, CM का निर्देश
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
मुंबई के 5 क्लबों पर FDA का एक्शन, लाइसेंस सस्पेंड
जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट
जम्मू: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज, प्रशासन अलर्ट

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget