एक्सप्लोरर

अब प्रयागराज के शेल्टर होम में कोरोना का कहर, 6 लड़कियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सील

प्रयागराज में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना संक्रमितों की संख्या अब यहां 425 के पार हो गई है. रोजाना करीब दो दर्जन कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं.

प्रयागराज: कानपुर के बाद अब संगम नगरी प्रयागराज में भी लड़कियों के शेल्टर होम में भी बड़ी संख्या में कोरोना के मामले सामने आने लगे हैं. जिले के राजकीय बालिका गृह में तीन और लड़कियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इससे पहले भी यहां की तीन लड़कियां कोरोना से संक्रमित हो चुकी हैं. बता दें कि प्रयागराज के बालिका गृह में अब तक 6 लड़कियां कोरोना का शिकार हो चुकी हैं. तीन नए मामले सामने आने के बाद बालिका गृह को पूरी तरह खाली करा दिया गया है. यहां रहने वाली लड़कियों को वन स्टॉप सेंटर में शिफ्ट कर दिया गया है. बालिका गृह को अब पूरी तरह सेनेटाइज करने के बाद ही फिर से शुरू किया जाएगा. इसके अलावा शहर के जिस खुल्दाबाद इलाके में यह बालिका गृह चल रहा था, उसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर करीब 300 मीटर के दायरे को बैरीकेड कर दिया गया है.

प्रयागराज का यह राजकीय बालिका गृह शहर के खुल्दाबाद इलाके में चलता था. इसी कैंपस में शिशु गृह और बाल सुधार गृह भी है. पिछले हफ्ते हुई रैंडम जांच में यहां की दो लड़कियां कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं. इसके बाद एक और लड़की संक्रमित हुई थी. जांच का दायरा बढ़ा तो अब तीन और लड़कियां संक्रमित हो गई. किसी भी बालिका गृह में बाहरी व्यक्ति को जाने की इजाजत नहीं होती. वहां काम करने वाले स्टाफ भी आम तौर पर अंदर ही रहते हैं. ऐसे में सवाल यह उठता है कि किसी बाहरी व्यक्ति के गए बिना बालिका गृह की तमाम लड़कियों की रिपोर्ट पॉजिटिव कैसे आ रही है. इस मामले में राज्य महिला आयोग ने भी गंभीर रुख अपनाते हुए प्रशासन से जवाब तलब कर लिया है. सरकारी अमला भी अभी तक प्राइमरी सोर्स का पता नहीं लगा सका है।.

बतादें कि प्रयागराज में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना संक्रमितों की संख्या अब यहां 425 के पार हो गई है. रोजाना करीब दो दर्जन कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

यूपी: नोएडा में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कलेक्ट्रेट में कोविड हेल्प डेस्क, जांच के बाद ही मिलेगा प्रवेश

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
छत्तीसगढ़ में आएगा 3,000 करोड़ का निवेश! राजनांदगांव में बनेगा बड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स हब
Mahoba News: महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान
महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान
पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- 'आप उत्तराखंड के...'
पंत की जमीन वाली गुहार पर CM धामी ने दिया जवाब, कहा- 'आप उत्तराखंड के...'
सपा के समर्थन में खुलकर आई AIMIM, ओम प्रकाश राजभर को सुनाई खरी-खरी
सपा के समर्थन में खुलकर आई AIMIM, ओम प्रकाश राजभर को सुनाई खरी-खरी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget