एक्सप्लोरर

यूपी: मानसून की पहली बारिश में आकाशीय बिजली गिरने से प्रयागराज में छह लोगों की मौत

यूपी के प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. जिले के अलग-अलग इलाकों में सामने आई इस घटना से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया. सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी घटना पर शोक संवेदना प्रकट की है.

प्रयागराज. संगम नगरी प्रयागराज में आकाशीय बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई है. मानसून की पहली बारिश के दौरान आसमान से बिजली गिरने की यह दर्दनाक घटना जिले की करछना व बारा तहसील की है. मौत का शिकार हुए आधा दर्जन लोगों में सात साल के एक बच्चे के साथ ही चार नाबालिग भी शामिल हैं. एक साथ छह लोगों की मौत के बाद जिले में हड़कंप मच गया है. कमिश्नर आर रमेश कुमार ने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है.

पीएम नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रयागराज समेत यूपी के कई हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौतों पर अफ़सोस जताते अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं. यूपी सरकार ने सभी मृतकों के परिवार वालों को चार -चार लाख रूपये का मुआवजा दिए जाने का एलान किया है. इसके साथ ही अफसरों को घायलों का समुचित इलाज सरकारी खर्च पर कराए जाने की भी हिदायत दी गई है.

प्रयागराज में पिछले दो दिनों से मानसून की पहली बारिश हो रही है. बृहस्पतिवार की शाम को हुई तेज बारिश के दौरान यमुनापार के कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हुईं. इनमे से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बाकी लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान. हादसे के वक्त कोई खेतों में काम कर रहा था तो कोई बारिश से बचने के लिए पेड़ों के नीचे खड़ा हुआ था. इन्होंने खुद को बारिश में भीगने से बचा लिया, लेकिन आसमान से गिरी बिजली मौत की शक्ल में इन पर झपट्टा मारकर टूट पडी.

ये भी पढ़ें.

UP Covid Update: यूपी के कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 हजार के पार, 24 घंटे में निकले 654 नए केस, 15 मरीजों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget