एक्सप्लोरर

शशि थरूर और महबूबा मुफ्ती के बयानों पर योगी के मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने किया पलटवार

सिद्धार्थनाथ सिंह ने इलाहाबाद में कहा कि महबूबा मुफ्ती के इस बयान से साफ़ है कि सत्ता जाने के बाद वह बुरी न सिर्फ बुरी तरह बौखला गई हैं बल्कि उन्होंने अपना संतुलन भी खो दिया है.

इलाहाबाद: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती के उस बयान को सत्ता जाने की बौखलाहट बताते हुए उनका संतुलन बिगड़ने की बात कही है, जिसमें उन्होंने पीडीपी विधायकों को तोड़ने पर बड़े आतंकी पैदा होने की धमकी दी थी. सिद्धार्थनाथ सिंह ने कांग्रेस नेता शशि थरूर के विवादित बयान की तुलना कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा कई साल पहले दिए गए उस बयान से की, जिसमे उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को मौत का सौदागर बताया था. सिद्धार्थनाथ के मुताबिक़ सोनिया के उस बयान का जो असर हुआ था, वही असर शशि थरूर के बयान का भी होगा. सिद्धार्थनाथ सिंह ने इलाहाबाद में कहा कि महबूबा मुफ्ती के इस बयान से साफ़ है कि सत्ता जाने के बाद वह बुरी न सिर्फ बुरी तरह बौखला गई हैं बल्कि उन्होंने अपना संतुलन भी खो दिया है. उनके मुताबिक़ सीएम की कुर्सी से कुछ दिनों पहले हटे नेता से इस तरह के बयान की उम्मीद नहीं की जाती. यह बयान बेहद निंदनीय है. उनके मुताबिक़ महबूबा जब सत्ता में थीं तो उन्हें सब कुछ अच्छा नजर आता था, लेकिन अब उन्हें हर तरफ गलत नजर आ रहा है. सिद्धार्थनाथ के मुताबिक़ बीजेपी कश्मीर में दोबारा सरकार बनाएगी या फिर पीडीपी के कुछ विधायकों को पार्टी में शामिल किया जाएगा, इस बारे में जम्मू कश्मीर की स्थानीय इकाई ही तय करेगी. सिद्धार्थनाथ ने पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर के हिन्दू पाकिस्तान बयान की तुलना 2014 लोकसभा चुनाव से पहले तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा उस वक्त के पीएम दावेदार नरेंद्र मोदी को मौत का सौदागर बताए जाने से की है. उनके मुताबिक़ सोनिया गांधी के उस बयान का ज़बरदस्त असर हुआ था और कांग्रेस को पचास सीटें भी नहीं मिल पाई थीं. सिद्धार्थनाथ का दावा है कि मोदी के खिलाफ गलतबयानी करने से कांग्रेस को पिछले चुनाव में जिस तरह का नुकसान हुआ था, उसी तरह का नुकसान उसे अगले लोकसभा चुनाव में भी उठाना पड़ेगा. उनके मुताबिक़ शशि थरूर के इस बयान के बाद बीजेपी के एक एक कार्यकर्ता ने कांग्रेस को ख़त्म करने की कसम खा ली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget