एक्सप्लोरर

मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन को ‘धर्म निरपेक्षता दिवस’ के रूप में मनाएगी शिवपाल यादव की पार्टी

पार्टी के महासचिव आदित्य यादव ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि उनकी पार्टी समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव का आगामी 22 नवम्बर को 79वां जन्म दिवस ‘धर्म निरपेक्षता दिवस’ के रूप में मनाएगी.

लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा) आगामी 22 नवम्बर को पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन ‘धर्म निरपेक्षता दिवस’ के रूप में मनाएगी. पार्टी के महासचिव आदित्य यादव ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि उनकी पार्टी समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव का आगामी 22 नवम्बर को 79वां जन्म दिवस ‘धर्म निरपेक्षता दिवस’ के रूप में मनाएगी ताकि लोकजीवन में धर्म निरपेक्षता और सामाजिक सद्भाव जैसे शाश्वत मूल्यों को ताकत मिले.

आदित्य यादव ने आगे कहा कि इस अवसर पर प्रसपा की सभी जिला और महानगर इकाइयों के अध्यक्षों और पार्टी के पदाधिकारियों से कहा गया है कि वे समाज के गरीब, दीन-दुखियों तथा मजदूरों के बीच जाकर मुलायम के दीर्घायु होने की कामना करते हुए फल वितरण करें. साथ ही रक्त दान शिविर, संगोष्ठियों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करें.

आदित्य यादव ने बताया कि इसी क्रम में लखनऊ और इटावा के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि वे अपने-अपने जिलों में मुलायम के जन्मदिन को वृहद रूप से मनायें. अखिलेश यादव की अगुवाई वाली सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने पार्टी में हो रही अपनी उपेक्षा से नाराज होकर इस साल अगस्त में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन किया था. बाद में इसे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया के रूप में पंजीकृत किया गया था. उसके बाद से सपा और प्रसपा के बीच खुद को मुलायम के करीब दिखाने की होड़ लगी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
यूपी के 18 मंडलों में पहुंचेगा Blue DotsAI, युवाओं को मिलेगा डिजिटल मंच
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026: सीएम योगी ने सुहास एलवाई और सुवर्णा राज को दी बधाई
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
UP में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, धार्मिक पर्यटन को मिल रही गति
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget