एक्सप्लोरर

राजनीतिक पार्टियों से उपेक्षित लोगों का स्वागत है: समाजवादी सेक्युलर मोर्चा

मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह के सबसे खास रहे रघुराज सिंह ने मोर्चे का साथ देने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा उन लोगों का दिल खोल कर स्वागत करता है जो उपेक्षित हैं. वो किसी भी राजनीतिक पार्टी से सम्बन्ध रखते हों इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है.

कानपुर: ''समाजवादी सेक्युलर मोर्चे'' के मुखिया शिवपाल सिंह यादव ने कानपुर मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य को दी है. रघुराज सिंह इटावा के जमीनी नेता के तौर पर जाने जाते हैं, जिनके पास युवाओं की बहुत बड़ी फ़ौज है. मुलायम सिंह यादव और शिवपाल सिंह के सबसे खास रहे रघुराज सिंह ने मोर्चे का साथ देने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा उन लोगों का दिल खोल कर स्वागत करता है जो उपेक्षित हैं. वो किसी भी राजनीतिक पार्टी से सम्बन्ध रखते हों इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है, उनको मोर्चे में सम्मान मिलेगा.

रघुराज सिंह शाक्य को कानपुर मंडल की जिम्मेदारी मिली है. कानपुर मंडल में छह जिले हैं जिसमें कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया और फर्रुखाबाद शामिल हैं. रघुराज सिंह 1999 से 2009 तक इटावा से सांसद रह चुके हैं. इसके बाद इटावा सदर विधानसभा से 2012 में सपा से विधायक रहे हैं. बीते 2017 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के बीच टकराव हुआ था. जिसमें अखिलेश यादव ने रघुराज सिंह का भी टिकट भी विधान सभा चुनाव में काट दिया था.

राजनीतिक पार्टियों से उपेक्षित लोगों का स्वागत है: समाजवादी सेक्युलर मोर्चा रघुराज सिंह

रघुराज सिंह शाक्य ने सपा से अलग हटकर शिवपाल सिंह को विधायकी का चुनाव जिताने में पूरी टीम के साथ उतर गए थे. रघुराज सिंह शिवपाल खेमे के सबसे ख़ास हैं इसी वजह से उन्हें मोर्चे की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी गयी है.

रघुराज सिंह का कहना है कि समाजवादी सेक्युलर मोर्चा नया मोर्चा है लेकिन उसमें जो लोग हैं उन्हें पहचान की जरूरत नहीं है. हमारी नीव मजबूत है बस उस पर ईट रखने की जरूरत है. बड़ी संख्या में हमारे साथ युवा और अन्य दलों से उपेक्षित लोग जुड़ रहे हैं. इसके साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चे की सदस्यता ग्रहण की है. अगर चिंता की बात है तो अन्य दलों के लिए है.

सभी जनपदों में हमारे कार्यकर्ता पूरी तरह से सक्रिय हैं जमीनी लोगों को ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ती है. कानपुर मंडल में मेरे पास बहुत अच्छी टीम है और हम लोग टीम वर्क करने वाले लोग हैं. हमने जिस तरह से समाजवादी पार्टी को खड़ा करने का काम किया था उसी तरह समाजवादी सेक्युलर मोर्चे को भी ढांचा तैयार करेंगे.

उन्होंने कहा आने वाले समय में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बहुत बड़ी ताकत बनकर उभरने वाला है. जिसके बिना प्रदेश और केंद्र सरकार बनाने की कल्पना भी नहीं की सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने बनाई फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
पेपर लीक पर दिल्ली HC ने बनाई फास्ट ट्रैक कोर्ट, जस्टिस अनु ग्रोवर बलिगा स्पेशल जज नियुक्त
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
Mahoba News: अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 2 होमगार्ड समेत 19 'लोकेटर' पर FIR दर्ज
महोबा में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 2 होमगार्ड समेत 19 'लोकेटर' पर FIR दर्ज

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
'मेरे सिर पर पत्थर लगा', ACP जयप्रकाश ने सुनाई धरना स्थल पर हुए 22 जुलाई की शाम के उपद्रव की दास्तां
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Embed widget