एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र: बढ़ सकती है फडणवीस की मुश्किलें, शिवसेना ने पिछली सरकार पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

शिवसेना ने कैग की रिपोर्ट का हवाला देकर फडनवीस सरकार के कार्यकाल में नवी मुंबई के तीन बड़े प्रोजेक्टस में 2500 करोड़ का घोटाले होने का आरोप लगाया है.

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मुश्किल बढ़ती नजर आ रही हैं. शिवसेना ने देवेंद्र फडणवीस की पिछली सरकार में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. शिवसेना ने कैग की रिपोर्ट का हवाला देकर फडणवीस सरकार के कार्यकाल में नवी मुंबई के तीन बड़े प्रोजेक्टस में 2500 करोड़ का घोटाले होने का आरोप लगाया है.

सिडको द्वारा किए जा रहे तीन प्रोजेक्ट नवी मुंबई मेट्रो रेलवे, नेरुल-उरण रेल लाइन और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय में अनियमितता का आरोप कैग की रिपोर्ट में लगाया गया है. शिवसेना के विधायक सुनील प्रभु ने मामले की जांच रिटायर्ड जज की समिति द्वारा किए जाने की मांग की. एबीपी न्यूज़ के पास मौजूद कैग रिपोर्ट में सिडको विभाग में टेंडर देने की प्रक्रिया को लेकर हुई अनियमितताओं पर सवाल खड़े किए हैं.

सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र कैबिनेट में इस विषय पर चर्चा भी हुई. कुछ मंत्रियों ने इस विषय को कैबिनेट में रखते हुए कहा कि कुछ सरकारी अधिकारी इस रिपोर्ट को सार्वजनिक करने से बच रहे हैं. सरकार को इस विषय को गंभीरता से लेना चाहिए.

इस विषय पर बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सारे आरोपों को बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा, "जब कैग रिपोर्ट सदन में लाई जाएगी तब दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा. इसीलिए मैं मीडिया से भी गुजारिश करता हूं कि कोई कुछ भी कहे सोच समझकर ही खबर चलाएं. क्योंकि इस सदन ने हमें कुछ अधिकार दिए हैं. ऐसी गलत खबरें करने से उन अधिकारों का उल्लंघन होता है." वहीं बीजेपी का कहना है कि ये सारे आरोप राजनीति से प्रेरित और झूठे हैं. लेकिन महाराष्ट्र की महाविकास गठबंधन की सरकार इस विषय पर जांच करवाने की तैयारी करती हुई नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें

नीतीश कुमार ने गृहमंत्री अमित शाह के सामने रखा बिहार का बही-खाता, स्पेशल स्टेटस की मांग की Bank Holidays : मार्च महीने में लगातार 8 दिन बंद रहेंगे बैंक, जल्द खत्म कर लीजिए अपने काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब बोरियत होती है...', सौरभ भारद्वाज ने PM मोदी के भाषण पर कसा तंज
'अब बोरियत होती है...', सौरभ भारद्वाज ने PM मोदी के भाषण पर कसा तंज
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget