एक्सप्लोरर

Shikshak Bharti Result: 69 हजार शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, इतने हुए क्वालीफाई

उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. 6 जनवरी 2019 को आयोजित परीक्षा के लिए पंजीकृत 431466 अभ्यर्थियों में से 409530 सम्मिलित हुए थे. इनमें से 146060 अभ्यर्थियों ने क्वालीफाई किया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की दूसरी बड़ी सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 16 महीने के लंबे इंतजार के बाद जारी कर दिया गया है. 69 हजार पदों की इस भर्ती परीक्षा में 1,46,060 अभ्यर्थियों ने क्वालीफाई किया है.

हालांकि, अभ्यर्थी अपना रिजल्ट बुधवार से ऑनलाइन देख पाएंगे. रिजल्ट atrexam.upsdc.gov.in वेबसाइट पर देखा जाएगा. बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने अब क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थियों की मेरिट तैयार करने के निर्देश दिए हैं. कोरोना के संकट काल मे 69 हजार युवा सरकारी शिक्षक बनेंगे.

बनेगी मेरिट फिर जारी होगा काउंसलिंग शेड्यूल 6 जनवरी 2019 को हुई 69 हजार पदों की सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए 4,31,466 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 4,09,530 अभ्यर्थी शामिल हुए थे. इनमें से 1,46,060 अभ्यर्थियों ने क्वालीफाई किया है.

शासनादेश के अनुसार परीक्षा में सामान्य वर्ग के लिए 65 फीसदी यानी 97 अंक और आरक्षित वर्ग के लिए 60 फीसदी यानी 90 अंक पासिंग मार्क थे. अब इन अभ्यर्थियों की मेरिट तैयार की जाएगी. जिसमें इनकी एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, भर्ती परीक्षा के अंक जुड़ेंगे. वहीं, सफल शिक्षामित्रों को मिलने वाले वेटेज के अंक भी जोड़े जाएंगे. मेरिट तैयार होने के बाद बेसिक शिक्षा परिषद काउंसलिंग का शेड्यूल जारी करेगा.

क्वालीफाई अभ्यर्थियों में जनरल के 36614, ओबीसी के 84868, एससी के 24308, एसटी के 270 अभ्यर्थी शामिल हैं. कोर्स के हिसाब से डीएलएड के 38610, बीएड के 97368, शिक्षामित्र में 8018 और अन्य में 2064 अभ्यर्थी क्वालीफाई हुए हैं.

- 1 दिसंबर 2018 को सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का शासनादेश और 5 दिसंबर को विज्ञप्ति जारी हुई - 6 जनवरी 2019 को हुई सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा में करीब 4 लाख 10 हजार अभ्यर्थी शामिल - 7 जनवरी 2019 को शासनादेश जारी कर न्यूनतम अंक तय हुए - जनरल के 65 फीसदी यानी 97 अंक और आरक्षित वर्ग के लिए 60 फीसदी यानी 90 फीसदी अंक पासिंग मार्क रखे गए - इसके विरोध में शिक्षामित्रों ने हाइकोर्ट में रिट दाखिल की और कहा कि परीक्षा के बाद पासिंग मार्क तय करना नियमविरुद्ध है - 29 मार्च 2019 को हाइकोर्ट ने 40 और 45 फीसदी अंक तय करते हुए सरकार के खिलाफ और याची के पक्ष में फैसला दिया - इसके खिलाफ सरकार ने डबल बेंच में रिट दाखिल की - 6 मई को कोर्ट ने सरकार और उन अभ्यर्थियों के पक्ष में फैसला सुनाया जो शासनदेश मे घोषित पासिंग मार्क के साथ हैं - 12 मई को परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने परीक्षा परिणाम जारी किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंहस्थ कुंभ में शाही स्नान पर उमड़ेंगे 2.5 करोड़ भक्त, हर दिन आएंगे 10 लाख भक्त
सिंहस्थ कुंभ में शाही स्नान पर उमड़ेंगे 2.5 करोड़ भक्त, हर दिन आएंगे 10 लाख भक्त
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
गया में जमीन विवाद में चले बम और पत्थर, RJD ने सम्राट सरकार को घेरा
गया में जमीन विवाद में चले बम और पत्थर, RJD ने सम्राट सरकार को घेरा
नन्ही वर्दा ने किसानों को दान किए गुल्लक के पैसे , CM फडणवीस हुए भावुक
नन्ही वर्दा ने किसानों को दान किए गुल्लक के पैसे , CM फडणवीस हुए भावुक

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
आजमगढ़, बदायूं... 'UP की सीटों का जिक्र कर अखिलेश पर क्यों ओवैसी हुए नाराज?
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget