एक्सप्लोरर

7 दोस्त गए थे गंगा नहाने लौटे सिर्फ चार, तीन की डूब कर हुई मौत

सात दोस्त गंगा में नहाने के लिए गए थे. सभी गहरे पानी में चले गए. एक-दूसरे को बचाने में सभी डूबने लगे. वहां मौजूद लोगों ने फ़ौरन इसकी सूचना गोताखोरों को दी. गोताखोरों ने चार की जान बचा ली वहीं तीन की गंगा में डूब कर मौत हो गई.

कानपुर: रविवार को सात दोस्त गंगा नदी में नहाने के लिए गए थे. नहाते-नहाते सभी गहरे पानी में चले गए. एक-दूसरे को बचाने में सभी डूबने लगे. वहां मौजूद लोगों ने फ़ौरन इसकी सूचना गोताखोरों को दी. मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने चार लोगों की जान बचा ली वहीं तीन युवकों की गंगा में डूब कर मौत हो गई. तीन घन्टे की कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

कलेक्टरगंज थाना क्षेत्र स्थित सीपी गोदाम में रहने वाले सात लड़के गंगा में नहाने के लिए गए. रविवार दोपहर को भीषण गर्मी थी, गर्मी से निजात पाने के लिए सभी दोस्त भैरव घाट स्थित पम्पिंग स्टेशन के पास पहुंच गए. सभी गंगा में नहाते वक्त पानी में खेल रहे थे और गहरे पानी में चले गए. एक-दूसरे को बचाने में सभी डूबने लगे, दो लड़के किसी तरह बाहर निकल आए. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और गोताखोरों को दी. गोताखोरों ने सभी को बाहर निकाला लेकिन संतोष, छुन्ना और छोटू की मौत हो गई.

ओले, बारिश और आंधी-तूफान से यूपी भर में तबाही, देखें हिला देने वाली तस्वीरें

मृतक संतोष के पिता लोचा के मुताबिक यह सभी बच्चे आपस में दोस्त थे. रविवार को सभी ने एक साथ मिलकर गंगा नहाने का प्लान बनाया और दोपहर के वक्त परिवार को सूचना दिए बिना ही निकल गए. मृतक छुन्ना के पिता चंद्रपाल के मुताबिक वह घर के बाहर बैठा हुआ था लेकिन कब घर से निकल गया पता ही नहीं चला.

कर्नलगंज सीओ मनोज गुप्ता के मुताबिक सात बच्चे गंगा में खेल रहे थे. चार को सुरक्षित निकाल लिया गया है. तीन बच्चों को नहीं बचाया जा सका. दरअसल गंगा आगे बहुत गहरी है और इस वक्त गंगा में भंवर बहुत ज्यादा है जिसकी चपेट में आने से बच्चे डूबे हैं. यहां पर नहाने के लिए प्रतिबन्ध लगाया जायेगा.

बीते शनिवार को भी तीन दोस्त गंगा में नहाने गए थे जिनमें से 11वीं में पढने वाले छात्र हर्षित की गंगा में डूब कर मौत हो गई थी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget