एक्सप्लोरर

समाजवादी पार्टी को लगा एक और झटका, पार्टी की सबसे युवा प्रवक्ता पंखुड़ी पाठक ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: यूपी विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद समाजवादी पार्टी को एक और झटका लगा है. एसपी की प्रवक्ता और पार्टी के युवा चेहरों में से एक पंखुड़ी पाठक ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने यादव सेना के आरोपों के चलते यह फैसला लिया.

पार्टी के सबसे युवा चेहरों में से एक रही पंखुड़ी पाठक ने पार्टी से इस्तीफा देने की जानकारी फेसबुक पोस्ट के जरिए दी. उन्होंने फेसबुक पर लिखा है, ''बड़े ही दुखी के साथ में समाजवादी पार्टी को छोड़ने का फैसला कर रही हूं. यह मेरी जिंदगी के सबसे मुश्किल फैसलों में से एक है क्योंकि मेरे लिए यह पार्टी एक परिवार की तरह रही है.''

पंखुड़ी ने आरोप लगाते हुए लिखा है, "एक विशेष समुदाय के लोग विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही मुझे निशाना बना रहे हैं. मैं बहुत लंबे समय से इन लोगों को अनदेखा करने की कोशिश कर रही थी, लेकिन अब सारी हदें पार हो चुकी हैं."

समाजवादी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पंखुड़ी ने कहा, ''मेरा मानना था कि समाजवादी पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो कि सामाज के सभी तबकों का खयाल रखती है. लेकिन पार्टी के प्रति मेरा यह विश्वास अब पहले की तरह नहीं रहा.''

एक ट्वीट के जवाब में पंखुड़ी पाठक ने लिखा, "मेरा लगातार अपमान हो रहा था तब क्या पार्टी के किसी भी व्यक्ति को मेरा साथ नहीं देना चाहिए था? मेरी मदद मांगने के बाद भी पार्टी की तरफ से साथ नहीं मिला."

आपको बता दें, पिछले कुछ समय से उत्तर प्रदेश के यादव सेना नामक संगठन और पंखुड़ी पाठक के बीच काफी अनबन चल रही थी. पंखुड़ी ने ट्वीट करके बताया कि यह संगठन पार्टी को खत्म करने के लिए बनाया गया है.

कौन हैं पंखुड़ी पाठक?

पंखुड़ी पाठक पार्टी की सबसे युवा प्रवक्ता थीं. 24 साल की पंखुड़ी पाठक ने सामाजवादी पार्टी को 7 साल पहले ज्वाइन किया था. हाल के विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें पार्टी के प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई थी.

पंखुड़ी पहले एसपी की छात्र इकाई का हिस्सा रही हैं. 2011 में पार्टी में हुए बड़े बदलाव के बाद से ही उन्हें पार्टी के युवा चेहरे के तौर पर पहचान मिली.

आपको बता दें कि पंखुड़ी दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज में हिस्ट्री की छात्र रही हैं. दिसंबर 2012 में पंखुड़ी को पार्टी की युवा विंग का सचिव बनाया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
यूपी में BJP का 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान, 1 नवंबर को नितिन नवीन की पदयात्रा
यूपी में BJP का 'लोकतंत्र बचाओ' अभियान, 1 नवंबर को नितिन नवीन की पदयात्रा
हिमाचल: 'भारत को बांग्लादेश बनाने की कोशिश', राजीव बिंदल का इंडिया गठबंधन पर हमला
हिमाचल: 'भारत को बांग्लादेश बनाने की कोशिश', राजीव बिंदल का इंडिया गठबंधन पर हमला
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget