एक्सप्लोरर

महिला और उसके दो बेटों की सनीसनीखेज़ हत्या, ससुरालवालों के खिलाफ केस दर्ज

इलाहाबाद में एक महिला और उसके दो मासूम बेटों को मौत के घाट उतारे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. महिला और उसके दोनों बेटों की लाश उनके घर के ही बेडरूम में पाई गईं.

इलाहाबाद: इलाहाबाद में एक महिला और उसके दो मासूम बेटों को मौत के घाट उतारे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. महिला और उसके दोनों बेटों की लाश उनके घर के ही बेडरूम में पाई गईं.

आरोप है कि दहेज़ की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने ही महिला व उसके बेटों को जलाकर मार डाला. परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने महिला की सास - ससुर व अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है.

वारदात के बाद से सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं. अभी यह साफ़ नहीं हो सका है कि महिला और उसके दोनों बेटों को ज़िंदा जलाया गया है या फिर तीनों का क़त्ल करने के बाद उन्हें जलाया गया है. वारदात से कुछ देर पहले ही महिला ने अपने मायके फोन कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की बात बताई थी.

इलाहाबाद की हर बड़ी खबर के लिए क्लिक करें

यह सनसनीखेज वारदात शहर से तकरीबन सत्तर किलोमीटर दूर मांडा इलाके के पयागीपुर गांव की है. यहां रहने वाली अट्ठाइस साल की गीता देवी की शादी पांच साल पहले महेश नाम के युवक से हुई थी. वह दिल्ली में रहकर प्राइवेट आफिस में काम करता है.

गीता और अपने दो बेटों तीन साल के कान्हा और डेढ़ महीने के श्याम के साथ ससुराल में ही रहती थी. दहेज़ की मांग को लेकर गीता का अक्सर ही ससुराल वालों से झगड़ा होता रहता था.

कई बार उसे घर से निकाल भी दिया गया था. पुलिस ने तीनों का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अफसरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की पुख्ता वजह सामने आ सकेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग
लुधियाना: शहीद भगत सिंह की फोटो वाली वोटर ID, पूर्व MLA का आरोप, जांच की मांग
'नारी का सम्मान राम राज्य का आधार', बलरामपुर में बोले CM योगी
'नारी का सम्मान राम राज्य का आधार', बलरामपुर में बोले CM योगी
'अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए', JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा
'अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए', JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget