एक्सप्लोरर

रेलवे ने बना दिया 1000 साल आगे का टिकट, टीटीई ने बुजुर्ग यात्री को धक्के देकर उतारा

यूपी के एक यात्री को ट्रेन से धक्का मार कर उतार दिया गया. वो भी 73 साल के सीनियर सिटीज़न को. बस इसीलिए कि उनके पास जो टिकट था वो एक हज़ार साल आगे का था. मतलब टिकट पर साल वाले कॉलम में 3013 लिखा हुआ था.

लखनऊ: यूपी के एक यात्री को ट्रेन से धक्का मार कर उतार दिया गया. वो भी 73 साल के सीनियर सिटीज़न को. बस इसीलिए कि उनके पास जो टिकट था वो एक हज़ार साल आगे का था. मतलब टिकट पर साल वाले कॉलम में 3013 लिखा हुआ था.

बात अब से 5 साल पहले यानी साल 2013 की है. सहारनपुर के रिटायर्ड प्रोफ़ेसर विष्णु कांत शुक्ल ने सहारनपुर से जौनपुर जाने के लिए ट्रेन का टिकट लिया. थर्ड एसी कोच में वे सवार हुए. टीटीई ने उनका टिकट चेक कर शुक्ल को ट्रेन से उतरने को कहा.

चार शहरों के लिए इलाहाबाद से शुरू हुई हवाई सेवाएं, टिकट के दाम भी हैं बहुत कम

उन्होंने जब कारण पूछा तो बताया गया कि टिकट ग़लत बना है. रेलवे की ग़लती से टिकट पर 19-11-3013 लिखा हुआ था. शुक्ल ने कहा इसमें मेरा क्या क़सूर, मैंने तो सही फ़ार्म भरा था. टिकट बनाने वाले की ग़लती है लेकिन टीटीई नहीं माने.

रेलवे ने बना दिया 1000 साल आगे का टिकट, टीटीई ने बुजुर्ग यात्री को धक्के देकर उतारा

टीटीई ने 800 रूपये जुर्माना देने पर यात्रा की इजाज़त देने की बात कही. शुक्ल तैयार नहीं हुए तो उन्हें धक्का मार कर ट्रेन से नीचे उतार दिया गया.

कांग्रेस के इफ्तार से क्यों गायब रही समाजवादी पार्टी? जानिए दोनों के बीच चल क्या रहा है

रिटायर्ड प्रोफ़ेसर विष्णु कांत शुक्ल को अपने मित्र के यहाँ जौनपुर जाना था जिनकी पत्नी का निधन हो गया था. शुक्ल ने रेलवे के ख़िलाफ़ अपने पड़ोसी वक़ील की मदद से उपभोक्ता कोर्ट में केस कर दिया. लगातार पाँच सालों तक मुक़दमा चलता रहा.

शुक्ल का कहना है कि रेल के अफ़सरों ने जान बूझ कर मामला लटकाने की कोशिश की. किसी न किसी बहाने परेशान करते रहे. ट्रेन का टिकट लेने के लिए शुक्ल ने जो फ़ार्म भरा था, रेलवे विभाग को वो भी नहीं मिला.

अखिलेश यादव कन्नौज से तो मुलायम मैनपुरी से लड़ेंगे चुनाव, डिम्पल सिर्फ प्रचार करेंगी

लेकिन एक कहावत है भगवान के घर देर है लेकिन अंधेर नहीं. 12 जून को उपभोक्ता अदालत का फ़ैसला आया. कोर्ट ने रेलवे पर 10 हज़ार रूपयों का जुर्माना लगाया.

अदालत ने कहा कि एक बुज़ुर्ग को बीच सफ़र में ट्रेन से उतारना ग़लत है. इस से उन्हें शारीरिक और मानसिक पीड़ा हुई है. अगर उन्होंने ट्रेन का टिकट ठीक से नहीं देख पाये तो रेलवे अपनी ग़लती से नहीं बच सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या सुनेत्रा पवार के संकटमोचक बनेंगे प्रशांत किशोर! मुंबई में मुलाकात के क्या मायने?
क्या सुनेत्रा पवार के संकटमोचक बनेंगे प्रशांत किशोर! मुंबई में मुलाकात के क्या मायने?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
राजस्थान के दीपक उत्तर भारत में जलाएंगे CJP की अलख, अभिजीत दिपके ने दी बड़ी जिम्मेदारी
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget