एक्सप्लोरर

पीएम की गोरखपुर रैली के लिए सुरक्षा बढ़ाई गई, कालिंदी एक्सप्रेस विस्फोट के बाद मिली थी मंच उड़ाने की चिट्ठी

कानपुर में मिली चिट्ठी में जो बातें लिखी थीं उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों को हैरान कर दिया है. जैश ए मोहम्मद जैसे संगठन अब यूपी में भी अपनी जमीन बना रहे हैं. आज ही सहारनपुर से एक जैश आतंकी गिरफ्तार भी हुआ है.

गोरखपुर: यूपी के कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस में शौचालय के पास हुए ब्लास्ट के बाद पुलिस और खुफिया एजेंसियों को एक धमकी भरी चिट्ठी मिली थी. चिट्ठी में पीएम की चुनाव के पहले होने वाली रैली के मंच को उड़ाने की बात लिखी होने से खुफिया एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं. 24 फरवरी को गोरखपुर में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

पीएम की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की कोताही बरतने के मूड में नहीं है. लिहाजा गोरखपुर में 24 फरवरी को होने वाली पीएम की रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत की जा रही है.

गोरखपुर के फर्टिलाइजर ग्राउंड में 23 और 24 फरवरी को राष्ट्रीय किसान अधिवेशन होना है. इस अधिवेशन का शुभारंभ 23 फरवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह करेंगे. वहीं 24 फरवरी को रैली में छोटी जोत के किसानों को प्रोत्साहित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली को संबोधित करेंगे.

सेना के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली कश्मीरी छात्राओं पर कार्रवाई

कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस में विस्फोट के समय मिली चिट्ठी में कई बातें लिखी गई थीं जिनमें पीएम की रैलियों को निशाना बनाने की बात भी कही गई थी. इस तरह की चिट्ठी को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने प्रधानमंत्री की जहां-जहां रैली हो रही है, वहां के लिए अलग से अलर्ट जारी किया है.

पीएम की रैली की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है. प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए खाका तैयार किया गया है. इसके लिए 5000 से ज्यादा जवानों को तैनात किया जा रहा है. रैली स्थल को 4 जोन और 11 सेक्टर में बांटा गया है.

कालिन्दी एक्सप्रेस में विस्फोट के मामले में FIR दर्ज, मिले थे जैश से जुड़े पर्चे

प्रत्येक जोन की जिम्मेदारी डीआईजी रैंक के अफसरों की होगी. तो वही एसपी रैंक अफसर सेक्टर संभालेंगे. इसी बीच गुरुवार से एसपीजी ने सुरक्षा अपने हाथ में ले ली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल के आस-पास के गांव की खुफिया निगरानी शुरू हो गयी है. एलआईयू भी अपने स्तर से इनपुट जुटा रही है.

प्रधानमंत्री की रैली की सुरक्षा में चार डीआईजी, 11 एसपी, 22 एएसपी, 50 सीओ, 86 इंस्पेक्टर, 616 एसआई, 2800 सिपाही, 32 महिला एसआई, 140 महिला सिपाही, 11 कंपनी पीएसी, 6 कंपनी केंद्रीय अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं. वहीं ट्रैफिक की कमान संभालने के लिए बाहर से भी पुलिस बुलाई जा रही है.

क्या वाकई एएमयू छात्र ने कहा- हाऊ इज द जैश, ग्रेट सर? जानिए पूरा सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'रंग दे बसंती' से गूंजेगा यूपी, 11 से 14 अगस्त तक कई शहरों में युवा करेंगे रचनात्मक आयोजन
'रंग दे बसंती' से गूंजेगा यूपी, 11 से 14 अगस्त तक कई शहरों में युवा करेंगे रचनात्मक आयोजन
Jharkhand Vidhan Sabha March Live: विधानसभा घेरने जा रहे देवेंद्र महतो, छात्र बोले- 'हमें लाठीचार्ज का डर नहीं, यहां BJP की सरकार नहीं'
Live: विधानसभा घेरने जा रहे देवेंद्र महतो, छात्र बोले- 'हमें लाठीचार्ज का डर नहीं, यहां BJP की सरकार नहीं'
'चलते समय कब एक्सीडेंट हो जाए...', IAS रिंकू सिंह राही का छलका दर्द
'चलते समय कब एक्सीडेंट हो जाए...', IAS रिंकू सिंह राही का छलका दर्द

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
झारखंड प्रोटेस्ट Exclusive: एंबुलेंस से विधानसभा जा रहे देवेंद्र महतो बोले- सरकार झांसा दे रही
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
DU UG की तीसरी मेरिट लिस्ट जारी, सीट अलॉटमेंट के बाद इन तारीखों का रखें ध्यान
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Embed widget